विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सपायर किट लेकर Bajrang का डोप सैंपल लेने पहुंची NADA की टीम, पुनिया बोले- 'यह ऊपर बैठे मगरमच्छ की है करतूत'

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Wed, 13 Dec 2023 09:35 PM (IST)

नाडा के अधिकारी बजरंग के घर पर उनका डोप टेस्ट के लिए सैंपल लेने के लिए पहुंचे थे। इसको लेकर ओलिंपियन बजरंग पूनिया ने नाडा पर कई सवाल उठाते हुए आरोप लग ...और पढ़ें

एक्सपायर किट लेकर बजरंग पुनिया का डोप सैंपल लेने पहुंची नाडा की टीम
एक्सपायर किट लेकर बजरंग पुनिया का डोप सैंपल लेने पहुंची नाडा की टीम

HighLights

  1. बजरंग ने बड़े अधिकारियों पर साधा निशाना, बोले यह खिलाड़ियों का करियर खत्म करने की साजिश
  2. रुपये लेकर ऐसा करने के आरोप लगाए, बृजभूषण शरण सिंह पर यह करवाने का आरोप लगाया
  3. बजरंग पूनिया ने फेसबुक और एक्स पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किया

जागरण संवाददाता, सोनीपत। ओलिंपियन बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने नाडा (Nada) पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए हैं। नाडा के अधिकारी बजरंग के घर पर उनका डोप टेस्ट के लिए सैंपल लेने के लिए पहुंचे थे। बजरंग ने वीडियो जारी करते हुए कहा नाडा के अधिकारी एक्सपायरी डेट की किट लेकर पहुंचे थे।

बजरंग ने आरोप लगाए कि यह कर्मचारियों की लापरवाही का मामला नहीं है, यह ऊपर बैठे मगरमच्छों की करतूत है। क्योंकि वे मगरमच्छ खिलाड़ियों का करियर खराब करने के लिए रुपये लेकर ऐसा खेल खेल रहे हैं। इशारों में बजरंग ने बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है।

फेसबुक व एक्स पर जारी किया वीडियो

ओलिंपियन बजरंग पूनिया ने फेसबुक व एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कुश्ती को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो में कई किट दिखाते हुए कहा कि यह किट लेकर नाडा की टीम उनके पास उनका डोप टेस्ट करने के लिए पहुंची है। यह किट एक्सपायरी डेट की हैं। ठीक इसी तरह से नाडा खिलाडियों का करियर खराब करता है। कई नए खिलाडियों को पता नहीं होता।

उन्हें तो इसे लेकर जानकारी थी और उनके साथ चिकित्सक की टीम भी हैं। ऐसे में उन्हें पता लग गया। उन्होंने किट के सामान को दिखाते हुए कहा कि यह पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं जिसकी तिथि किट पर लिखी हैं। बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहलवानों को अलग-अलग हथकंडे अपनाकर तोड़ना चाहता है।

महिला पहलवान का करियर बर्बाद करने के लिए किया जा रहा ऐसा

फिलहाल निकट भविष्य में कोई चैंपियनशिप नहीं है। साथ ही वह अभी चोट से उबरे हैं। उसके बावजूद उनका बार-बार डोप टेस्ट किया जा रहा है, तो समझा जा सकता है कि क्या चल रहा है। उन्होंने एक महिला पहलवान को लेकर सवाल उठाते हुए कि उस पहलवान को फोन कर कहा गया कि डोप टेस्ट वाले तुम्हारे घर आए होंगे, याद रखना।

उन्हें यह कैसे पता लगा कि डोप टेस्ट वाले उस महिला पहलवान के घर आए हैं। उस महिला पहलवान का करियर बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है।

ऊपर बैठे मगरमच्छों के इशारे पर किया जा यह

यह ऊपर बैठे मगरमच्छों के इशारे पर किया जा रहा है। ये मगरमच्छ रुपये लेकर यह सब कर रहे हैं। यह सब राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि नाडा एक बार पहले भ्रष्टाचार में फंस चुकी है। पहले वाडा ने उसे बहाल किया था।

उन्होंने जूनियर खिलाडियों को भी आगाह किया कि उनके पास तो चिकित्सक की टीम थी, लेकिन जूनियर खिलाड़ी इसका पूरा ख्याल रखें, नहीं तो उनका करियर बर्बाद हो सकता है।

ये भी पढे़ं- Congress के पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता डॉ. रामप्रकाश का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि