विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में नायब सैनी का कायम रहा दबदबा, Photos में देखिए सांसद से सीएम तक का सफर

Updated: Tue, 12 Mar 2024 03:22 PM (IST)

Haryana Politics लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) से पहले हरियाणा की राजनीति में हुए उलटफेर ने एक बार फिर से सभी को हैरान कर दिया है। मनोहर लाल (Mano ...और पढ़ें

हरियाणा की राजनीति में नायब सैनी का कायम रहा दबदबा।
हरियाणा की राजनीति में नायब सैनी का कायम रहा दबदबा।

HighLights

  1. हरियाणा की राजनीति में हुआ बड़ा उलटफेर
  2. मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद हरियाणा सीएम बने नायब सैनी
  3. हरियाणा की राजनीति में रखते हैं काफी दबदबा

डिजिटल डेस्क, अंबाला। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत पूरी हरियाणा सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को हरियाणा के नए सीएम को नियुक्त किया गया है।

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें अक्टूबर 2023 में हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें: Haryana New CM: कभी मनोहर लाल की टीम में काम कर सीखे थे संगठन के गुर, अब हरियाणा की कमान संभालेंगे नायब सैनी

नायब सैनी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 1996 में की। वहीं, साल 2000 तक उन्हें हरियाणा महासचिव के साथ काम किया।

प्रदेश की राजनीति में नायब सैनी का काफी दबदबा रहा है। उन्हें साल 2014 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में सरकार से अलग होने के बाद भाजपा के पास नई सरकार बनाने का ये है नंबर गेम, जजपा के विधायकों का समर्थन

सितंबर 2012 में फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सोफे पर बैठे मंत्रणा करते हुए मनोहर लाल, इनके पीछे बैठे हुए सफेद कुर्ता पाजामा में नायब सैनी खड़े दिखाई दे रहे हैं।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ कुरुक्षेत्र सांसद और नव चयनित हरियाणा सीएम नायब सैनी।