Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: राज्य के 17 जिलों में 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित, ग्रूप D परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय जारी किए निर्देश

    By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 08:16 PM (IST)

    हरियाणा में आने वाली 21 अक्टूबर को प्रदेश के 17 जिलों में अवकाश रहेगा और यह फैसला ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर लिया गया है। बुधवार की शाम विद्यालय ...और पढ़ें

    राज्य के 17 जिलों में 21 अक्टूबर को होगा अवकाश
    राज्य के 17 जिलों में 21 अक्टूबर को होगा अवकाश

    HighLights

    1. हरियाणा के 21 अक्टूबर को 17 जिलों में होगा अवकाश
    2. 21 व 22 अक्टूबर को ग्रुप डी की परीक्षा का होगा आयोजन
    3. बुधवार की शाम विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी करके 21 अक्टूबर को प्रदेश के 17 जिलों में अवकाश घोषित किया है। यह फैसला ग्रुप डी की परीक्षा (Group D Examination) के मद्देनजर लिया गया है।

    बुधवार की शाम विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से प्रदेश के 17 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) द्वारा 21 व 22 अक्टूबर को दो दिन के लिए ग्रुप डी की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

    13 लाख 75 हजार परीक्षार्थी ले रहे भाग

    इस परीक्षा में कुल 13 लाख 75 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। 21 व 22 अक्टूबर को यह परीक्षा कुल चार चरणों में होगी। इसके लिए राजधानी चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, और रेवाड़ी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने उक्त सभी जिलों के स्कूलों में 21 अक्टूबर को अवकाश घोषित कर दिया है।

    ये भी पढ़ें- कल से शुरू होंगी BSEH की Secondary व Senior Secondary पूरक परीक्षाएं, जानें क्या होगा एग्जाम का समय?