Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ambala Crime: एक बहन के हाथ-पांव बांध दूसरी से किया दुष्कर्म, घर जाकर पीड़िता ने मां को जब बताई आपबीती; फिर जो हुआ

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 12:57 PM (GMT+05:30)

    Ambala News नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली जुड़वा बहनों में से आरोपित ने एक का हाथ-पांंव बांध कर दूसरी से दुष्कर्म किया। कुरुक्षेत्र जाकर बेटी ने मां को घ ...और पढ़ें

    Ambala: जुड़वा बहन में से एक का हाथ बांध दूसरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने की फिर कार्रवाई। प्रतीकात्मक फोटो
    Ambala: जुड़वा बहन में से एक का हाथ बांध दूसरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने की फिर कार्रवाई। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. आरोपित ने एक बहन के हाथ-पांव बांध, दूसरी से किया दुष्कर्म
    2. कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर किया दर्ज
    3. पुलिस ने शिकायत के बाद जांच की शुरू

    जागरण संवाददाता, अंबाला। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली जुड़वा बहनों में से एक को बांध कर दूसरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कुरुक्षेत्र जाकर बेटी ने मां को घटना से अवगत करवाया तो कुरुक्षेत्र पुलिस को शिकायत दी गई।

    पुलिस ने शिकायत के बाद जांच की शुरू

    घटनास्थल अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर अंबाला भेज दी। पंजोखरा पुलिस ने चाचा के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बेटी ने 17 दिसंबर को कुरुक्षेत्र जाकर मां को अवगत करवाया।

    बेटी के पिता अंबाला में रहते हैं जबकि विवाद के कारण मां सितंबर से ही कुरुक्षेत्र में रह रही है। पंजोखरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था जिसके बाद वह मायके जाकर रहने लगी।

    यह भी पढ़ें:  डिप्टी CM चौटाला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में माथे पर लगी मिली गोली

    आरोपित ने एक बहन के हाथ-पांव बांध, दूसरी से किया दुष्कर्म 

    सितंबर से वह अलग रह रही है जबकि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा अंबाला में पिता, दादा, दादी और चाचा-चाची के साथ रहते हैं। दो बेटियां जुड़वा हैं जबकि एक बेटी छोटी है। गत दिन दोनों बहनें स्कूल से आकर आराम कर रही थी।

    खबरें और भी

    आरोप है कि आरोपित ने एक बहन के हाथ-पांव बांध दिए जबकि दूसरी के साथ दुष्कर्म किया। 17 दिसंबर को पीड़िता जब कुरुक्षेत्र मां से मिली तो 19 दिसंबर को कुरुक्षेत्र थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया।

    कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर किया दर्ज

    अब अंबाला की पंजोखरा पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाएगी। पुलिस ने दोनों बहनों से पूछा तो दुष्कर्म के आरोप ही लगाये गये हैं। उधर, पंजोखरा थाना प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करके भेजी थी।

    यह भी पढ़ें: Yamunangar Crime News: दहेज में नहीं मिली मोटरसाइकिल तो पत्नी को दिया तीन तलाक, जानें क्या है पूरा मामला?