यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ambala: ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में करीब डेढ़ दर्जन नकलची को पुलिस ने किया काबू, इलेक्ट्रानिक डिवाइस से ऐसे कर रहे थे नकल
Ambala News सेना की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में करीब डेढ़ दर्जन नकलची पकड़े गए हैं। इन सभी के खिलाफ अंबाला कैंट थाना पुलिस ने सूबेदार अखिलेश्वर की शिका ...और पढ़ें

HighLights
- आरोपित मोबाइल और कनेक्टिंग डिवाइस का कर रहे थे उपयोग
- तलाशी में मिली इलेक्ट्रानिक डिवाइस
- पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
जागरण संवाददाता, अंबाला। सेना की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सत्रह नकलची काबू किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ अंबाला कैंट थाना पुलिस ने सूबेदार अखिलेश्वर की शिकायत पर चौब सिंह, संदीप, सचिन कुमार।
सोनू, मंदीप, साहिल, करण, सांग सिंह, सागर, अंकुर मोर, अमन, मनोज चौहान, निखिल, अमित, रोबिन, अमन के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपित मोबाइल और कनेक्टिंग डिवाइस का कर रहे थे उपयोग
सूबेदार ने बताया कि अंबाला कैंट में सेंट्रेलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ डिफेंस सिविल एंप्टी फॉर ग्रुप कमांड लेवल की र्ती खड्गा स्टेडियम में थी। इस दौरान पाया कि आरोपित मोबाइल और कनेक्टिंग डिवाइस से किसी से बात कर प्रश्न पत्र को हल कर रहे थे।
तलाशी में मिली इलेक्ट्रानिक डिवाइस
इसके बाद सभी परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई, जबकि आरोपितों के साथ इलेक्ट्रानिक डिवाइस मिले। जिससे नकल कर रहे थे।
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
इन सभी इलेक्ट्रानिक डिवाइस कब्जे में लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।