यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: किसान आंदोलन को देखते पुलिस ने पंजाब जाने के लिए ये रूट किया जारी, ट्रैफिक जाम से बचना है तो जानें पूरी खबर
Haryana News आगामी किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। हरियाणा से जो वाहन पंजाब के ओर जाना चाहते ह ...और पढ़ें

HighLights
- एनएच-152 डी कर सकते हैं उपयोग।
- चंडीगढ़ से हिसार की ओर जाने वाले वाहन।
- अंबाला से चंडीगढ़ का यह रहेगा मार्ग।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। किसान आंदोलन (Farmer Protest) को देखते हुए दिल्ली से पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में जाने वाले वाहन चालक सोनीपत, पानीपत, करनाल, पिपली चौक से बाई तरफ मुड़़कर, कुरूक्षेत्र, पिहोवा, चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर जा सकते हैं।
एनएच-152 डी कर सकते हैं उपयोग
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना पटियाला इत्यादि पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, चीका, पिहोवा, एनएच-152 डी से होकर जा सकते हैं। हिसार से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालक बरवाला, नरवाना, कैथल, चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
चंडीगढ़ से हिसार की ओर जाने वाले वाहन
चंडीगढ़ से हिसार जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, कैथल नरवाना, बरवाला, हिसार जा सकते हैं। नारनौल, दिल्ली व रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन एनएच 152 डी पिहोवा कट से नीचे उतरकर चीका, पटियाला, चंडीगढ़ जा सकते हैं।
चंडीगढ़ से रोहतक, दिल्ली, नारनौल जाने वाले वाहन चंडीगढ़, पटियाला, चीका, पिहोवा कट से एनएच 152 डी से होकर रोहतक, दिल्ली, नारनौल जा सकते हैं।
अंबाला से चंडीगढ़ का यह रहेगा मार्ग
अंबाला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन अंबाला छावनी के कैपिटल चौक से साहा, शहजादपुर, रामगढ़, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ जा सकते हैं।