Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दीदी के साथ हरियाणा घूमने आए हैं राहुल बाबा, जीजा को भी साथ ले आते'; नायब सैनी ने किया कटाक्ष

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 02:28 PM (IST)

    Haryana Election 2024 राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर नायब सैनी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांध ...और पढ़ें

    नायब सैनी ने राहुल और प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर किया कटाक्ष।
    नायब सैनी ने राहुल और प्रियंका गांधी के हरियाणा दौरे को लेकर किया कटाक्ष।

    HighLights

    1. 'रॉबर्ट वाड्रा को एक बार कैथल जरूर लेकर आएं'
    2. 'भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसे उनकी जमीन देना चाहते हैं'
    3. 'हमने 10 साल में हरियाणा को घूमने लायक बना दिया'

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा हरियाणा के पर्यटन पर आए हैं और अपनी दीदी को भी साथ लाए हैं। मैं सुरजेवाला को कह रहा हूं कि जब राहुल बाबा और प्रियंका गांधी आई हैं तो उनके जीजा को भी बुला लेते।

    चुटकी लेते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं कैथल के विधायक लीलाराम को बोलूंगा कि वह रॉबर्ट वाड्रा को एक बार कैथल जरूर लेकर आएं और किसानों से मिलवाएं ताकि उन्हें भी पता चल सके कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसे उनकी जमीन देना चाहते हैं।

    'किसके पैसे से तिजोरी भरता रहा मुखिया'

    हमने 10 साल में हरियाणा को घूमने लायक बना दिया है। अब जब वो यहां घूमने आए ही हैं तो वापस लौटने से पहले हरियाणा के लोगों के कुछ सवालों के जवाब देते जाए। पहला सवाल यह है कि राहुल बाबा यह बताएं कि उनकी सरकार में नौकरी में पर्ची और खर्ची क्यों चलती थीं? दूसरा सवाल यह बताएं कि जब यहां उनकी सरकार थी तो यहां का मुखिया किसके पैसे से उनकी तिजोरी भरता रहा।

    'हरियाणा में धोखा करना चाहती है कांग्रेस'

    तीसरा सवाल महिलाएं पूछ रही हैं कि 2 साल पहले जब हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी वहां युवाओं को एक नौकरी, हर महिला को 1500 रुपये महीना और 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था। कांग्रेस ने वहां लोगों के साथ धोखा किया। क्या कांग्रेस हरियाणा में भी ही धोखा करना चाहती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: भाजपा प्रत्याशी को जलपान कराने पर लोगों ने पीटा, घायल को अस्पताल में किया गया भर्ती