Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: 'विज जैसे नेता राजनीति में हैं तो ...', गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात पर बोले द ग्रेट खली

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 04:51 PM (GMT+05:30)

    विश्व में ख्याति प्राप्त रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के साथ अंबाला छावन सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर मुलाकात की। इस ...और पढ़ें

    गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात पर बोले द ग्रेट खली।
    गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात पर बोले द ग्रेट खली।

    जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ अंबाला छावनी सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर रेसलर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने मुलाकात की। विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट से टी-प्वाइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा की।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली, जिन्होंने कई बड़े-बड़े मुकाबले जीते हैं और बड़े पहलवानों को हराया है। वह आज हमारे टी-प्वाइंट पर बैठकर हमारे साथ चाय पी रहे हैं।

    अनिल विज जैसे नेता राजनीति में हैं तो देश बहुत तरक्की करेगा: खली

    खली ने कहा कि जिस प्रकार धरती साधु-संतों पर टिकी है, इसी प्रकार राजनीति अच्छे लोगों पर टिकी है। अनिल विज जैसे नेता राजनीति में हैं तो हमारा देश बहुत ज्यादा तरक्की करेगा। खली ने कहा कि विज की बदौलत अंबाला छावनी का स्वरूप बदल चुका है। यहां कई सुविधाओं में इजाफा किया गया है। खेल का ढांचा सुदृढ़ किया गया है।

    ये भी पढ़ें: Super-100 Exam: कैथल में इस दिन आयोजित होगी सुपर-100 की परीक्षा, योजना के तहत छात्रों को दी जाती है फ्री कोचिंग

    विज से मुलाकात पर खली ने जताई खुशी

    इसी तरह मिनी सचिवालय एवं अन्य निर्माण किए गए हैं, जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विज छावनी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और वह अपने आपको सौभाग्यशाली समझते हैं कि वह आज उनसे टी-प्वाइंट पर मिले। इस अवसर पर विज के मार्निंग टी-ग्रुप के सदस्य संजीव वालिया, विपिन खन्ना, अजय बवेजा, गोपी सहगल, अनिल बहल, सुमन जैन आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana Politics: 'दुष्यंत चौटाला की राजनीतिक मौत की तैयारी में थे हुड्डा', गठबंधन को लेकर बोले JJP महासचिव दिग्विजय चौटाला