Haryana Weather: रक्षाबंधन पर मौसम ने बढ़ाई बेचौनी, पढ़े आज कैसा रहेगा वेदर का मिजाज
रक्षाबंधन पर अंबाला में तेज गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
HighLights
रक्षाबंधन पर अंबाला में 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज।
तेज गर्मी और उमस से लोग दिनभर रहे परेशान।
मौसम विभाग ने 29 अगस्त से बारिश की संभावना जताई।
जागरण संवाददाता, अंबाला। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को जहां बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल रही, वहीं मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद दिनभर गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।
हवा में नमी अधिक होने के कारण धूप निकलते ही वातावरण घुटन भरा हो गया। लोग पसीने से बेहाल नजर आए और वर्षा का इंतजार करते रहे, लेकिन अंबाला में पिछले 24 घंटे में वर्षा नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। रक्षाबंधन के कारण सुबह से ही बाजारों में भीड़ रही। बहनें राखी और मिठाई खरीदने के लिए घरों से निकलीं, लेकिन उमस ने खरीदारी के दौरान लोगों को परेशान किया।
कई स्थानों पर लोग छांव और ठंडे पेय का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने 29 अगस्त से तीन सितंबर तक भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।
