यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंबाला में क्यों बजा था सायरन? हाई अलर्ट पर प्रशासन; ब्लैक आउट को लेकर कार चालकों को दिया गया ये निर्देश
अंबाला हरियाणा में भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ड्रोन दिखने की आशंका से सायरन बजाए गए। वायु सेना द्वारा ड्रोन को ट्रेस करने के बाद जिला प्रशासन को सूचित ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अंबाला। भारत-पाकिस्तान (India Pakistan Conflict) के तनाव के बीच हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार को सायरन बजे थे। दरअसल, हाई अलर्ट के बीच अंबाला से 70 किलोमीटर दूर वायु सेना द्वारा शुक्रवार को ड्रोन ट्रेस करने के बाद सायरन बजे थे।
वायु सेना के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को बताया था कि ड्रोन अंबाला की तरफ आ सकता है। उपायुक्त अजय सिंह ने बताया कि 10 बजकर 20 मिनट पर ड्रोन आने की सूचना के कारण पर सायरन बजाए गए थे।
ड्रोन को मार गिराने के दिए गए हैं आदेश
बाद में सैन्य अधिकारियों से सूचना मिली थी कि ड्रोन अंबाला की तरफ नहीं आएगा, इसके बाद सायरन बंद किए गए। उपायुक्त ने बताया कि सेना के साथ जिला प्रशासन हॉटलाइन से जुड़े हुए है। साथ ही बताया कि ड्रोन को मार गिराने का आदेश है।
यह भी पढ़ें- पंचकूला में 7 बजे के बाद ब्लैक आउट रहेगा, हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन; लोगों से घरों में रहने की अपील
जो भी उड़ाता पाएगा तो नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत धारा लगाई जाएगी। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि महेश नगर, धुलकोट, सिटी के बलदेव नगर के पास कोई ड्रोन उड़ाता है, तो उसकी वीडियो बनाकर शेयर करें।
खबरें और भी
अलर्ट को देखते हुए लगाए गए 12 सायरन
अलर्ट को देखते हुए अंबाला -सिटी में अभी 12 सायरन लगा दिए गए है और शाम तक 19 कर दिए जाएंगे। वहीं, ब्लैक आउट के दौरान कार चालकों को भी अपने वाहन को लाइट बंद कर साइड में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।