Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ग्लासगो कामनवेल्थ गेम्स में भारत को झटका, फाइनल में पहुंचकर भी बाहर हो गए हरियाणा के योगेश्वर; जानिए वजह

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    अंबाला के जिम्नास्ट योगेश्वर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के जिम्नास्टिक ऑल-राउंड फाइनल से पहले चोटिल हो गए। अंगूठे में चोट लगने के कारण वह फाइनल में नहीं ...और पढ़ें

    कामनवेल्थ गेम्स के जिम्नास्टिक आलराउंड फाइनल से पहले योगेश्वर घायल।

    कामनवेल्थ गेम्स के जिम्नास्टिक आलराउंड फाइनल से पहले योगेश्वर घायल।

    HighLights

    1. अंबाला के जिम्नास्ट योगेश्वर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में चोटिल

    2. अंगूठे में चोट के कारण जिम्नास्टिक फाइनल से बाहर हुए

    3. फाइनल में जगह बनाने के बावजूद खेल नहीं पाए, निराश

    जागरण संवाददाता, अंबाला। ग्लासगो में कामनवेल्थ गेम्स के जिम्नास्टिक ऑल राउंड प्रतियोगिता के फाइनल से पहले अंबाला का जिम्नास्ट योगेश्वर घायल हो गया। उसके बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई, जिसके कारण वह फाइनल नहीं खेल पाया।

    हालांकि, फाइनल से पहले उसका प्रदर्शन काफी प्रभावी रहा था। कामनवेल्थ में उनका सफर यही पर खत्म हो गया। इस स्थिति से वह निराश हैं, लेकिन इसे खेल का हिस्सा मानते हैं। अब वे आगे के सफर पर फोकस करेंगे।

    बातचीत में उन्होंने बताया कि यह निराशाजनक है, जबकि कामनवेल्थ के लिए काफी मेहनत की थी और फाइनल में जगह भी बनाई, लेकिन चोट के कारण फाइनल नहीं खेल पाया। बता दें कि योगेश्वर इससे पहले दो कामनवेल्थ खेल चुके हैं।

    योगेश्वर ने पामेल हार्स, वालटिंग टेबल, पैरेलल बार्स, हाई बार्स, रोमन रिंग्स और फ्लोर एक्सरसाइज में बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। उम्मीद थी कि फाइनल में उनका प्रदर्शन दमदार रहेगा, लेकिन घायल होने के कारण से फाइनल में खेल नहीं पाए।