Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में शुरू हुआ डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट, टेढ़े-मेढ़े दांतों का होगा इलाज 

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 02:08 PM (IST)

    बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक का उद्घाटन किया, जिससे अब टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज नाममात्र शुल्क प ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- Freepik

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- Freepik

    HighLights

    1. सिविल अस्पताल में डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक शुरू।

    2. टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज अब नाममात्र खर्च पर।

    3. आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। शहर के सिविल अस्पताल में डेंटल ऑर्थोडॉन्टिक ट्रीटमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। सोमवार को यहां के दंत विभाग में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक का सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने शुभारंभ किया। अब यहां पर टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज शुरू हो सकेगा।

    अभी तक दांतों की टेढ़ेपन, जबड़े से जुड़ी समस्याओं उपचार के लिए मरीजों को रोहतक पीजीआई या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। निजी अस्पतालों में इस इलाज पर करीब 40 से 50 हजार रुपये तक का खर्च आ जाता है। सिविल अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को सिविल अस्पताल में नाममात्र खर्च पर यह उपचार मिल सकेगा।

    मरीजों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    डेंटल आर्थो ट्रीटमेंट के तहत दांतों की बनावट सुधारने, ब्रेसेज लगाने और जबड़े से संबंधित समस्याओं का इलाज किया जाता है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सुविधा की मांग कर रहे थे। अस्पताल में यह सेवा शुरू होने से खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

    सोमवार को सीएमओ डा. मंजू कादियान ने इस सुविधा को लोगों के लिए एक और तोहफा बताया। अधिकारियों ने बताया कि इस क्लीनिक के लिए सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डा. प्रीति दलाल की तैनाती पहले ही कर दी गई थी।

    खबरें और भी

    अभी तक बहादुरगढ़ क्षेत्र के मरीजों को आर्थोडान्टिक उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता था। इससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त खपत होती रही। सिविल अस्पताल में सुविधा मिलने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन से डा. संदीप गुलिया, डा. विनय देशवाल, डा. देवेंद्र मेघा, दंत विभाग से डा. मेघा, डा. विपिंद्र व अन्य मौजूद रहे।

    इन मरीजों को मिलेगा लाभ

    1. टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या वाले मरीज
    2. दांतों के बीच ज्यादा दूरी की समस्या
    3. जबड़े और दांतों की स्थिति सुधारने वाले मरीज
    4. ब्रेसेज और आर्थोडान्टिक उपचार की जरूरत वाले लोग