Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बहादुरगढ़ को बड़ी सौगात, जलापूर्ति और जलनिकासी के लिए 118 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 04:52 PM (GMT+05:30)

    बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जलापूर्ति और जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 118 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। ...और पढ़ें

    विधायक राजेश जून योजना के बारे में बताते हुए। जागरण

    विधायक राजेश जून योजना के बारे में बताते हुए। जागरण

    HighLights

    1. बहादुरगढ़ में 118 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी।

    2. जलापूर्ति और जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

    3. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परियोजनाओं को दी स्वीकृति।

    जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार ने बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जलापूर्ति और जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए करीब 118 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है।

    उन्होंने बताया कि 22 जून को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल परचेज कमेटी की बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

    वीरवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि टेंडर सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

    इन परियोजनाओं पर होगा काम

    उन्होंने बताया कि बराही गांव में 3.16 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल लाइन, सांखौल में 25 लाख से नई लाइन, सौलधा में 2.48 करोड़ रुपये से नई लाइन, नूना माजरा में 6 करोड़ रुपये से जलघर के नवीनीकरण व नई पाइपलाइन, लोवा खुर्द में करीब 60 लाख रुपये से पाइपलाइन, नया गांव में 1.63 करोड़ रुपये से बूस्टिंग स्टेशन व पाइपलाइन, शहर की विभिन्न कॉलोनियों में 32.53 करोड़ रुपये से नई सीवर लाइन, 11.66 करोड़ रुपये की लागत से स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम तथा 60 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल लाइन बिछाने के कार्य शामिल हैं।

    राजेश जून ने कहा कि कहा कि 20 महीने के अब तक के कार्यकाल में उन्होंने हर महीने औसतन 30 से अधिक उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम किए हैं। उन्होंने दावा किया कि बहादुरगढ़ के लिए सरकार का जो निर्धारित बजट, उससे अधिक धनराशि उन्होंने स्वीकृत करवाई गई है।

    अब तक विधायक कोटे से 23 करोड़ रुपये तथा डी-प्लान के तहत 13 करोड़ रुपये क्षेत्र को मिल चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बहादुरगढ़ पर विशेष कृपा है, जिसके चलते क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को मंजूरी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें- NCR में अब नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, नई कार खरीदने पर भारी छूट; परिवहन विभाग का क्या है नया प्लान?

    खबरें और भी