बहादुरगढ़: नजफगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास बनेगा भव्य राम द्वार, पत्थरों पर अंकित होगा राम-राम
बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास भव्य राम द्वार का निर्माण कार्य विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू ...और पढ़ें

नजफगढ़ रोड पर भूमि पूजन कर राम द्वार का कार्य शुरू करते जनप्रतिनिधि व मंदिर महंत। प्रवक्ता
HighLights
नजफगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के पास राम द्वार का शुभारंभ।
सवा करोड़ की लागत से लाल पत्थर पर 'राम-राम' अंकित होगा।
यह द्वार बहादुरगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनेगा।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। नजफगढ़ रोड पर झाड़ौदा बार्डर से पहले बालाजी मंदिर के पास शहर के भव्य राम द्वार के निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक ने बालाजी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर गणेश दास महाराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब सवा करोड़ से इस द्वार का निर्माण होगा।
धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक
इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में शहरों के विकास के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया जा रहा है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
राम द्वार बहादुरगढ़ की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा। इसके निर्माण से शहर के प्रवेश मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी और आगंतुकों को बहादुरगढ़ की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान की झलक मिलेगी।
दिनेश कौशिक ने कहा कि झाड़ौदा रोड पर बनने वाला यह राम द्वार बहादुरगढ़ की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ेगा। भगवान श्रीराम के नाम और धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित यह प्रवेश द्वार शहर की आस्था और संस्कृति को प्रदर्शित करेगा।
द्वार का निर्माण भव्य स्वरूप में किया जाएगा, जिससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को आकर्षक और धार्मिक वातावरण का अनुभव होगा। चेयरपर्सन ने बताया कि करीब सवा करोड़ रुपये से राम द्वार में राजस्थान के प्रसिद्ध लाल पत्थर का प्रयोग किया जाएगा।
पत्थरों पर राम-राम होगा अंकित
द्वार को भव्य और पारंपरिक स्थापत्य का स्वरूप मिलेगा। द्वार के पत्थरों पर राम-राम अंकित रहेगा। इसके अलावा द्वार में लगाए जाने वाले पत्थरों पर सूक्ष्म नक्काशी के माध्यम से भगवान श्रीराम का नाम उकेरा जाएगा।
कार्यक्रम में मंदिर श्रीबालाजी महाराज बहादुरगढ़ धाम समिति के प्रधान रमेश गुप्ता, सचिव सुधीर जैन, सदस्य चिराग परूथी, प्रवीण बंसल, पूर्व वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद सविता सैनी, दिनेश शेखावत, नीरज जेई, सुमित बराही मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 38 करोड़ जारी, मुख्य मार्ग बंद होने से कार्य में आएगी तेजी
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 2.5 हेक्टेयर वन भूमि पर बनेगा ITBP का नया दफ्तर, रिज प्रबंधन बोर्ड ने दी निर्माण को मंजूरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।