विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क में पहुंचे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हाथ से बनाया जूता

Published: Sun, 05 Jul 2026 07:55 AM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क में एशियन फुटवियर कंपनी का दौरा ...और पढ़ें

बहादुरगढ़ में उद्यमियों से बातचीत करते महेंद्र सिंह धोनी। प्रवक्ता

बहादुरगढ़ में उद्यमियों से बातचीत करते महेंद्र सिंह धोनी। प्रवक्ता

HighLights

  1. धोनी ने बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क में एशियन कंपनी का दौरा किया।

  2. उन्होंने जूते बनाने की प्रक्रिया को करीब से देखा और अनुभव लिया।

  3. यह दौरा निजी था, धोनी एशियन फुटवियर के ब्रांड एंबेसडर हैं।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहादुरगढ़ स्थित फुटवियर पार्क में पहुंचे। वे यहां पर एशियन फुटवियर कंपनी में जूता निर्माण प्रक्रिया से रूबरू हुए। साथ में अपने हाथों से प्रोसेस कर इसका अनुभव लिया। धोनी का यह दौरा बेहद निजी रहा।

इस दौरान कंपनी और फुटवियर पार्क एसोसिएशन के चुनिंदा पदाधिकारी ही मौजूद रहे। एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से एशियन फुटवियर के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसी के चलते उनको बहादुरगढ़ के सेक्टर-16 फुटवियर पार्क में स्थित कंपनी की यूनिट में आमंत्रित किया गया था।

धोनी शुक्रवार को यहां पहुंचे थे और करीब एक घंटे तक रुके। चूंकि कार्यक्रम निजी था, ऐसे में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था। कंपनी में धोनी ने जूता निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस दौरान बहादुरगढ़ चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज से सुभाष जग्गा, एशियन कंपनी मालिक राजेंद्र जिंदल के अलावा उद्यमी पवन जैन और अन्य लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।