यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Crime: गर्भवती बेटी की हत्या मामले में फरार पिता 13 साल बाद गिरफ्तार; किया था 16 वर्षीय का कत्ल
बहादुरगढ़ में प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई 16 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में आरोपित पिता को 13 साल बाद हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

HighLights
- गर्भवती होने का पता चलने के बाद पिता ने की थी अपनी 16 साल की बेटी की हत्या।
- हत्या कर फरार हो गया था पिता, 13 साल बाद पुलिस ने किया अरेस्ट।
- 2010 का था मामला, 14 अक्टूबर को हुआ गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई 16 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में आरोपित पिता को 13 साल बाद हरियाणा (Father Killed daughter Arrested after 13 years) की बहादुरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बिहार के खगडि़या में रह रहा था। आरोपित पर रोहतक रेंज के एडीजीपी की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह अदालत से भगोड़ा घोषित था। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने खगड़िया की स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया।
गर्भवती होने के कारण पिता ने की थी हत्या
मंगलवार को बहादुरगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में मृतका की आरोपित मां और बहन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 22 अगस्त 2010 को बहादुरगढ़ की लाइनपार थाना पुलिस को नाले में एक लड़की का शव मिलने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम से नाबालिग मृतका के करीब सात महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि स्वजन ने इसी कारण उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए बोरी में डालकर नाले में फेंक दिया था।
13 सालों से था फरार
आरोपित परिवार लाइनपार की बिहारी कालोनी में रहता था। पुलिस ने तत्कालीन पार्षद दिनेश के बयान पर केस दर्ज किया था। जांच में मृतका की मां, बहन और पिता पर आनर कि¨लग का आरोप लगा। पुलिस ने मृतका की मां व बहन को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ में मामले का राजफाश हो गया। इधर मृतका का पिता खुशीलाल मौके से फरार हो गया। पुलिस 13 वर्ष से तलाश कर रही थी।
Also Read: Hoshiarpur News: सीढ़ियों से खींचकर नीचे गिराया फिर चाकुओं से गोदा, कनाडा में पति ने ली पत्नी की जान
14 अक्टूबर को किया गिरफ्तार
पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित बिहार के खगडि़या में छिपा है। अधिकारियों ने सीआइए दो की टीम गठित की और खुशीलाल को गिरफ्तार करने के लिए खगड़िया भेजा। टीम ने गत 14 अक्टूबर को उसे पकड़ लिया।
खबरें और भी
3 साल पहले लाइनपार के नाले नाले में एक नाबालिग का शव मिला था। मामला आनर कि¨लग का था। मृतका की मां और बहन पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। आरोपित पिता फरार चल रहा था। उसे 14 अक्टूबर को सीआइए दो पुलिस ने बिहार के खगडि़या से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपित को जेल भेज दिया है।
विवेक मलिक, प्रभारी निरीक्षक, सीआइए दो, बहादुरगढ़।