विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस पर बरसे ओमप्रकाश धनखड़, कहा- 'रामलला को वर्षों तक टेंट में बैठाकर रखा; अब नहीं चलेगा भारत में वंशवाद'

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 13 Aug 2023 06:44 PM (IST)

Haryana News धनखड़ ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस एक ही परिवार को आगे बढ़ाने में ...और पढ़ें

कांग्रेस पर बरसे ओमप्रकाश धनखड़, कहा- 'रामलला को वर्षों तक टेंट में बैठाकर रखा; अब नहीं चलेगा भारत में वंशवाद'
कांग्रेस पर बरसे ओमप्रकाश धनखड़, कहा- 'रामलला को वर्षों तक टेंट में बैठाकर रखा; अब नहीं चलेगा भारत में वंशवाद'

चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो: हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश की राजनीति से भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण का जमाना चला गया है। देश की जनता अपने बीच से ईमानदार सोच के व्यक्ति को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहती है और यही सोच भाजपा की है। देश की राष्ट्रपति आदिवासी समाज से, उपराष्ट्रपति किसान के घर से और पीएम मोदी गरीब के घर से राजनीति में आए और देश के शीर्ष पदों को सुशोभित कर रहे हैं।

55 विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न

भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने रविवार को बहादुरगढ़, कलानौर और कालांवाली विधानसभा क्षेत्रों के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का पन्ना प्रमुख देश का प्रधानमंत्री, प्रदेश का मुख्यमंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। इसलिए पन्ना प्रमुख भाजपा संगठन की असली ताकत हैं। हरियाणा में 55 विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं।

कांग्रेस के शासनकाल में 12 लाख करोड़ के हुए घोटाले- धनखड़

दो लाख 20 हजार पन्ना प्रमुख पोर्टल पर दर्ज हो चुके हैं। सितंबर तक तीन लाख 46 हजार पन्ना प्रमुख बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। धनखड़ ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस एक ही परिवार को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। कांग्रेस के शासनकाल में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघी गई। कांग्रेस ने रामलला को वर्षों तक टेंट में बैठाकर रखा।

राम मंदिर निर्माण में डाली बाधा

राम मंदिर निर्माण में बाधा डालने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 21-21 वकील खड़े कर दिए। अब श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है तो ये कांग्रेसी श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटाई तो कांग्रेसियों ने कहा कि गलत हुआ है। अब मेवात में भाजपा ने नगर निकाय, खंड समितियों और जिला परिषद में जीत प्राप्त की तो कांग्रेस व आप को भाजपा की जीत हजम नहीं हुई।

भाजपा का बढ़ता जनाधार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को रास नहीं आ रहा है और वे नए-नए प्रपंच रच रहे हैं। ये कांग्रेसी बड़े मायावी हैं, दिखते कहीं और है, बातें कहीं और की करते हैं, करते कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सोच कर बोलना सीखना होगा। मां भारती अमर व अविनाशी है। जब तक देश का एक नागरिक भी जिंदा है तब तक मां भारती अमर है।

तीन लाख 27 हजार लोगों ने दिया बलिदान

धनखड़ ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में तीन लाख 27 हजार लोगों ने बलिदान दिया। लगभग 12 हजार लोगों को अंग्रेजी शासकों ने कोर्ट से फांसी की सजा दिला दी। इनमें भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे बलिदानी शामिल हैं।

रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इन वीर बलिदानियों की स्मृति में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। देश की आजादी को भी कांग्रेस ने विभाजन की विभीषिका में बदल दिया। करोड़ों लोग विस्थापित हुए और 10 लाख लोग मारे गए। यह पाप कांग्रेस ने किया है।

मेवात हिंसा के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेवात प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। शहरी निकाय, ब्लाक समिति, जिला परिषद में भाजपा को विजय मिली। यह कांग्रेस व आप जैसी पार्टियों को हजम नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मेवात के लोगों की भावनाओं के अनुरूप हिंसा के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।