यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana: साक्षी मलिक ने फिर साधा WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर निशाना, पहलवानों से की ये अपील
Bahadurgarh News ओलिंपियन पहलवान साक्षी मलिक ने एक बार फिर से भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है। बहादुरगढ़ में आयो ...और पढ़ें

HighLights
- पहलवान साक्षी मलिक ने फिर साधा बृजभूषण पर निशाना।
- निलंबन के बाद भी सरकार को काम नहीं करने दे रहा बृजभूषण का आदमी।
- पहलवानों से की अपील, एडहॉक कमेटी द्वारा आयोजित नेशनल में खेलें।
जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। ओलिंपियन पहलवान साक्षी मलिक(Wrestler Sakshi Malik) ने एक बार फिर से भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा है। बहादुरगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची साक्षी मलिक ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के बाद भी बृजभूषण का आदमी सरकार को उंगली कर रहा है।
बृजभूषण का संबंधी या कोई आदमी फेडरेशन में ना हो-साक्षी मलिक
उन्होंने कहा कि संजय सिंह खेल मंत्रालय को काम करने नहीं दे रहा। ऐसे में बृजभूषण का संबंधी या कोई आदमी फेडरेशन में नहीं होना चाहिए। साक्षी मलिक ने कहा कि उन्होंने महिला पहलवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है और वो कुश्ती के लिए ही अब काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: इंदिरा के सामने लगाए थे राम मंदिर निर्माण के नारे, पढ़िए हरियाणा के इस कारसेवक की संघर्ष गाथा
हरियाणा एमेच्योर कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राकेश कोच के राजनीति के आरोपों पर भी साक्षी ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। साक्षी ने कहा कि भविष्य के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं। फिलहाल वो कुश्ती के लिए ही काम कर रही हैं।
मलिक ने पहलवानों से की ये अपील
साक्षी मलिक ने पहलवानों से खेल मंत्रालय की ओर से गठित एडहॉक कमेटी द्वारा आयोजित नेशनल में भाग लेने को कहा है। उन्होंने पहलवानों से कहा कि वे एडहाक कमेटी द्वारा आयोजित नेशनल में खेलें। खेल मंत्रालय ने जयपुर में होने वाले नेशनल को ही मान्यता दी है।