विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी में BBA छात्र के हाथ-पैर तोड़े, CCTV में मारपीट की वारदात कैद

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:14 AM (IST)

भिवानी के पालुवास गांव में एक बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर कार सवार युवकों ने हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए।

भिवानी में बीबीए छात्र पर जानलेवा हमला हाथ-पैर तोड़े।

भिवानी में बीबीए छात्र पर जानलेवा हमला हाथ-पैर तोड़े।

HighLights

  1. बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर जानलेवा हमला हुआ

  2. कार सवार युवकों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

  3. पुरानी रंजिश के चलते वारदात, पुलिस जांच जारी

जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले के गांव पालुवास के पास बीबीए के एक छात्र पर हमला कर उसके हाथ-पैर तोड़ने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि कार सवार युवकों ने पहले बाइक को टक्कर मारकर छात्र को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया और विरोध करने पर लाठी-डंडों व रॉड से बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर भी उसे डराया।

सीसीटीवी में वारदात कैद

वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल छात्र को पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपितों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 20 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। घायल रुद्र प्रताप के पिता विनोद प्रताप के अनुसार हमले में उनके बेटे को करीब छह जगह फ्रैक्चर आए हैं। दोनों हाथों के अलावा पैरों की एड़ी और उसके ऊपर के हिस्से में भी चोटों से हड्डियां टूट गई हैं।

फिलहाल रुद्र का गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। विनोद प्रताप ने बताया कि उनके बड़े बेटे ध्रुव के दोस्तों का कुछ युवकों से पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश में छोटे बेटे रुद्र को निशाना बनाए जाने की आशंका है। पिता का कहना है कि रुद्र आरोपित युवकों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता था।

यह भी पढ़ें- IGIMS में जमकर हुआ बवाल: MBBS छात्र से मारपीट के बाद भड़के छात्र, कर्मचारी-गार्डों की पिटाई

यह भी पढ़ें- आगरा में नकल नहीं हुई, तो रुपये वापस लेने पहुंचें छात्र से मारपीट, वीडियो वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।