Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Accident News: चरखी दादरी में अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बोलेरो, चालक की मौत

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 12:47 PM (IST)

    चरखी दादरी के पास झज्जर जिले के गांव बहु में रविवार शाम को एक बोलेरो गाड़ी दीवार से टकरा गई जिससे चालक विजय कुमार की मौत हो गई। विजय कुमार कनीना से लौ ...और पढ़ें

    चरखी दादरी : अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बोलेरो, चालक की मौत (File Photo)
    चरखी दादरी : अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बोलेरो, चालक की मौत (File Photo)

    HighLights

    1. बोलेरो गाड़ी दीवार से टकराई |
    2. खानपुर कलां निवासी चालक की मौत |
    3. पुलिस ने मामला दर्ज किया |

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के साथ लगते झज्जर जिले के गांव बहु में रविवार देर शाम एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक गांव खानपुर कलां निवासी व्यक्ति की मौत हो गई।

    सोमवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव खानपुर कलां निवासी करीब 42 वर्षीय विजय कुमार रविवार को किसी कार्य के चलते बोलेरो गाड़ी में सवार होकर कनीना गया था। कनीना से वापिस अपने गांव आते समय शाम करीब सवा सात बजे जब वह गांव बहु के समीप पहुंचा तो अचानक पशु सामने आ गया।

    पशु से बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और साइड में एक दीवार से टकरा गई। जिससे विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सोमवार को दादरी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। झाड़ली पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल योगेश ने बताया कि मृतक के भाई सुरेंद्र के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। स्वजनों ने बताया कि विजय कुमार आठ वर्षीय बेटे का पिता था।