विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक हफ्ते में 838 चालान; 10.67 लाख का लगा जुर्माना

Published: Mon, 24 Aug 2026 01:34 PM (IST)

चरखी दादरी पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 838 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

चरखी दादरी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

चरखी दादरी में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। सड़क सुरक्षा को लेकर चरखी दादरी जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के कुल 838 चालान किए। इन चालानों के तहत 10 लाख 67 हजार 600 रुपये की जुर्माना राशि निर्धारित की गई।

पुलिस की समीक्षा में सामने आया कि वाहन चालकों ने सबसे अधिक यातायात नियमों की अनदेखी नंबर प्लेट, तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने के मामले में की। पुलिस ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और गलत नंबर प्लेट पैटर्न वाले वाहनों के 278 चालान किए। वहीं बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 181 वाहन चालकों के चालान किए गए।

इसके अलावा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। गलत दिशा ड्राइविंग के 77 चालान किए गए, जबकि अवैध या गलत तरीके से वाहन पार्क करने पर 66 चालान किए गए। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों के चालान काटे गए।

वहीं,बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर 41, प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर 39 और वाहनों में अनाधिकृत इंजन या स्ट्रक्चर में बदलाव करने पर 32 चालान किए गए।

बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 26 और बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर 24 चालान किए गए। ब्लैक फिल्म या डार्क ग्लास का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के सात चालान किए गए।