यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा के बेरोजगारों के लिए आई खुशखबरी! जल्द भरे जाएंगे इन ग्रुपों के 60 हजार पद, CM मनोहर ने की बड़ी घोषणा
Bhiwani News मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में चल रही ग्रुप सी व डी की 60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। पहले ग्रुप सी का परिण ...और पढ़ें

HighLights
- पहले होगी ग्रुप सी के पदों पर भर्ती, उसके बाद ग्रुप डी के परिणामों को किया जाएगा जारी।
- लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने की आशंका कम : मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- इंडिया गठबंधन नकारे हुए दलों का गठबंधन, जनता में नहीं इनका कोई प्रभाव-CM
जागरण संवाददाता, भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar lal) ने कहा कि प्रदेश में चल रही ग्रुप सी व डी की 60 हजार के लगभग भर्तियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी। पहले ग्रुप सी का परिणाम निकाला जाएगा, उसके बाद ग्रुप डी की भर्ती की जाएगी। यह बात उन्होंने भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
सांसद धर्मबीर सिंह के पिता के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री सोमवार को सांसद चौ. धर्मबीर सिंह(MP Chaudhary Dhamrbir Singh) के पिता चौ. भल्लेराम के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे। शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. भल्लेराम ने 94 वर्ष तक स्वस्थ जीवन जीया, वे समाजसेवी तथा नेक इंसान थे उनका सात्विक व्यक्तित्व था।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव पर कही बड़ी बात
पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा व हरियाणा विधानसभा के चुनाव(Lok Sabha and Haryana Assembly elections 2024) उन्हें लगता था कि एक साथ हो सकते हैं, परन्तु अब चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें कोई भी संकते नहीं आया है कि चुनाव एक साथ हो। ऐसे में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव अपने पूर्व निर्धारित समय में होने की संभावना है।
विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(haryana BJP) स्वच्छ शासन व प्रशासन, पारदर्शिता, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने तथा आखिरी पंक्ति के व्यक्ति को मुख्य धारा में लाकर खड़ा करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। अबकी बार लोकसभा व हरियाणा विधानसभा में पहले से भी अधिक बहुमत मिलेगा।
खबरें और भी
CM ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन(INDIA Alliance) पर कहा कि जनता द्वारा नकारे गए दल इकट्ठा होकर भाजपा को हराना चाहते हैं, जबकि पिछले 10 वर्षो से जो बदलाव की ब्यार बह रही है, उससे स्पष्ट है कि जनता इंडिया गठबंधन के दलों के प्रभाव को नकार चुकी है।
.jpg)
हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन आने वाले चुनाव में जारी रहने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक रणनीतिक विषय है, जिसका जवाब वे भविष्य में देंगे। भाजपा द्वारा राम के मुद्दे पर राजनीति किए जाने के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी की कोई रणनीति राम पर आधारित नहीं है।
परन्तु जो लोग राम के नहीं, वे किसी काम के नहीं व कही के नहीं। मुख्यमंत्री ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ व सांसद धर्मबीर सिंह से भिवानी क्षेत्र के विकास के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की।
यह भी पढ़ें: एशिया की सबसे ऊंची बैठे हनुमान जी की मूर्ति हरियाणा के इस जिले में मौजूद, Delhi-NCR के भक्तों का लगता है तांता