विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिनलैंड से 2 साल बाद भाई को राखी बांधने आ रही थी डॉक्टर बेटी, नेपाल की बाढ़ में हुई लापता; 3 दिन बाद भी सुराग नहीं

Published: Fri, 28 Aug 2026 08:46 PM (IST)

नेपाल की भीषण बाढ़ में भिवानी की बेटी डॉ. प्रियंका चौधरी लापता हो गई हैं। फिनलैंड में कार्यरत प्रियंका 70 ...और पढ़ें

नेपाल की बाढ़ में लापता हुई भिवानी की डॉक्टर प्रियंका, रक्षाबंधन पर आ रही थीं घर

नेपाल की बाढ़ में लापता हुई भिवानी की डॉक्टर प्रियंका, रक्षाबंधन पर आ रही थीं घर

HighLights

  1. भिवानी की डॉ. प्रियंका चौधरी नेपाल बाढ़ में लापता

  2. फिनलैंड में कार्यरत, रक्षाबंधन पर घर लौट रही थीं

  3. कैलाश मानसरोवर यात्रा दल के साथ गई थीं

जागरण संवाददाता, भिवानी। नेपाल में आई भीषण बाढ़ में भिवानी की बेटी डॉ. प्रियंका चौधरी भी लापता है। फिनलैंड में रह रहीं डॉ. प्रियंका 70 सदस्यीय दल के साथ नेपाल घूमने गई थी। वहां 13 दिन के टूर के बाद उन्हें 26 अगस्त को लौटना था। दो साल बाद वह भारत आ रही थी और वह विशेषरूप से रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने, मिलने आ रही थी।

मगर बाढ़ ने परिवार की खुशियों में चिंता डाल दी है। स्वजन वहां तलाश के लिए जाना चाहते है मगर बिगडे़ हालात बाधा बने हैं। वे वहां के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी जुटाने के प्रयास कर रहे है मगर अभी तक डॉ. प्रियंका की कोई सूचना नहीं है। उनका फोन भी 25 अगस्त से बंद है।

डॉ. प्रियंका के पिता रमेश ओला भिवानी जिला परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं और फिलहाल परिवार समेत बिलासपुर में रहते है। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त बेटी से वीडियो काल पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह चीन-नेपाल बार्डर पर एक होटल में ठहरी है। बेटी ने बताया था कि वह 26 अगस्त को भारत आएगी। रक्षाबंधन पर वह घर आएगी।

इस बातचीत के बाद फोन कट गया था। करीब एक घंटे बाद जब दोबारा काल की तो फोन नहीं मिला। अब वहां के अधिकारियों से संपर्क कर रहे है मगर बेटी की अभी तक कोई सूचना नहीं है। जिस क्षेत्र में वह होटल में ठहरी थी, वहां होटल बाढ़ में बह गए है। बेटी के लिए पूरा परिवार चिंतित है। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। अब तक भगवान से ही प्रार्थना कर रहे है।

दो साल पहले घर आई थीं प्रियंका, सबसे मिलके लौटी

जिप के पूर्व अध्यक्ष रमेश ओला बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बड़सी से है। बेटी डॉ. प्रिंयका की पढ़ाई और बिजनेस के चलते वे पूरा परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चला गया था। प्रियंका ने कालेज पढ़ाई के बाद मेडिकल की पढ़ाई फिनलैंड में पूरी की। प्रियंका फिनलैंड में ही डाक्टर है और वहीं इंजीनियर याइनी से शादी की है।

प्रियंका चौधरी दो साल पहले अपने घर और पैतृक गांव आई थी। रमेश ओला ने बताया कि पिछले साल वह अपनी पत्नी के साथ फिनलैंड बेटी के पास गया था। वहां करीब दो महीने रुके। मगर बेटा यहीं रहा।

अब बेटी दो साल बाद बेटे से मिलने ही रक्षाबंधन पर बिलासपुर आ रही थी। चचेरे भाई गांव बड़सी निवासी विनोद ओला ने बताया कि उसके ताऊ रमेश ओला के दो बच्चे बड़ी बेटी प्रियंका और छोटा बेटा है। डॉ. प्रियंका रक्षाबंधन पर घर आनी थी।

शिवरात्रि पर टीम मेंबर के साथ नेपाल घूमने आई

रमेश ओला ने बताया कि बेटी प्रियंका ईशा फाउंडेशन के 77 तीर्थयात्रियों के साथ नेपाल घूमने आईं थी। दल में फिनलैंड के अलावा जर्मनी, जापान, आस्ट्रेलिया के चिकित्सक और उनके स्वजन थे। 13 अगस्त शिवरात्रि पर टूर शुरू हुआ, जो कि 26 अगस्त तक का था। वे विशेष रूप से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आए।