यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का एलान
Kisan Andolan खेती में बाजारीकरण और13 महीने के आंदोलन के बाद मानी गई छह मांगों को पूरा न करने के खिलाफ किसानों में भारी गुस्सा है। भिवानी जिला सचिव ज ...और पढ़ें

HighLights
- 16 को संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर भारत बंद: जगरोशन।
- लखीमपुर खीरी के किसानों को मिले न्याय-SKM
- दो-तीन सालों का किसानों के बकाये मुआवजे हो जारी।
संवाद सहयोगी, भिवानी। खेती में कॉरपोरेट लूट व 13 महीने के आंदोलन के बाद मानी गई छह मांगों को पूरा न करने के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश है। जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने बताया कि भारत सरकार अपने वायदे के अनुसार एमएसपी जारी कर वैधानिक गारंटी दें।
लखीमपुर खीरी के किसानों को मिले न्याय - SKM
लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय मिले, बिजली बिल 2022 वापस हो, एडवांस सिक्योरिटी के नाम पर घरेलू व कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की लूट को बंद किया जाए, आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को शहीद का दर्जा मिले।
16 फरवरी के भारत ग्रामीण बंद का आह्वान
2022-23 और 2023-24 का बकाया मुआवजा व बीमा जारी हो। नहरे में टेल तक महीने में 7 दिन पानी पहुंचे, सभी किसानों मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए। 16 फरवरी के भारत ग्रामीण बंद के लिए भेरा, जेनावास, सिढाण।
यह भी पढ़ें: Farmers Protest News: दुबई से भी महंगा हुआ चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर; किराया जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
मंढाण, खावा, भारीवास, पटौदी, संडवा आदि गांव के किसानों से संपर्क साधा। जनसंपर्क अभियान में रणधीर सांगवान, महावीर सिंह, राजेश सिहाग, धूपसिंह ईशरवाल, जयबीर मूंड शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: बिना कुछ विचार किए विरोध प्रदर्शन के लिए किसान संगठनों के पीछे आखिर क्यों चल पड़ते हैं पंजाब के युवा? जानें कारण