यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Politics: 'लगातार भाजपा के हित में हो रहे कार्य', किरण चौधरी बोलीं- तीसरी बार भी प्रदेश में बनेगी BJP सरकार
हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में कांग्रेस से भाजपा में आईं किरण और श्रुति ने प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनन ...और पढ़ें

HighLights
- कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करें और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं: किरण
- भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित हैं, ईमानदार हैं और लग्नशील हैं: किरण चौधरी
- कांग्रेस अध्यक्ष को तो वास्तव में अपनी बात रखने का अंदाज भी नहीं आता: श्रुति
संवाद सहयोगी, तोशाम। भारतीय जनता पार्टी तोशाम हलके चारों मंडलों की अलग-अलग विस्तारित कार्यकारिणी बैठक हुई। कैरू, ईशरवाल, बापोड़ा व तोशाम मंडल की बैठक हुई।
तोशाम मंडल की बैठक पंचायत भवन तोशाम में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नरेन्द्र दरियापुर की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, तोशाम से विधायिका किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व विधायक व तोशाम से भाजपा प्रत्याशी रहे शशिरंजन परमार, शंकर घूपड, रविन्द्र बापौडा, अनिल शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।
तोशाम-पूर्व मंत्री तोशाम से विधायक भाजपा नेता किरण चौधरी व भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने तोशाम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडलों मंडल विस्तृत कार्यकारिणी की बैठकें ली।
किरण चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहां की तीसरी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करें और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।
नई घोषणाएं प्रदेश में निभा रहीं अहम भूमिका: किरण
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है। हाल ही में सरपंचों को दिए गए अधिकार पिछड़ा वर्ग को क्रीमी लेयर को 6 लाख से 8 लाख करना तथा आए दिन नई घोषणाएं प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही मतदाताओं में नया उत्साह भरती है।
भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित हैं, ईमानदार हैं और लग्नशील हैं। आप लोगों की मेहनत ही प्रदेश में बिना रोक-टोक के तीसरी बार सरकार बनवाएगी।
इस अवसर पर किरण चौधरी में श्रुति चौधरी दोनों ने ही प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया। किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई योजना है और न ही उनके पास भविष्य को लेकर विकास की कोई रूपरेखा।
तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: श्रुति चौधरी
कांग्रेस अध्यक्ष को तो वास्तव में अपनी बात रखने का अंदाज भी नहीं आता उधर श्रुति चौधरी ने सरकार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार सरकार बनी है।
खबरें और भी
वर्तमान मुख्यमंत्री जैन जनहितैषी कार्य कर रहे हैं जिससे पार्टी लगातार मजबूत हो रही है कार्यकर्ता भी जी जान से लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि हल्के में कुछ जगहों पर पीने के पानी की समस्या है। जिसे वे मुख्यमंत्री जी से बातचीत कर जल्द हल करवाएंगे।