हरियाणा के भिवानी में चमकी किसान की किस्मत, 7 लाख से अधिक में बिकी भैंस; साढ़े 18 किलो दूध देने का है रिकॉर्ड
जुई बिचली गांव के पशुपालक वेदपाल मेचु की मुर्रा नस्ल की झोटी 7 लाख 11 हजार रुपये में बिकी, जिसने पहले ब्यांत में 18.5 किलो दूध दिया।

भिवानी में 7 लाख से अधिक में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस। फोटो जागरण
HighLights
जुई बिचली की मुर्रा झोटी 7.11 लाख में बिकी।
पहले ब्यांत में 18.5 किलो दूध उत्पादन क्षमता।
पशुपालक वेदपाल मेचु की मेहनत का परिणाम।
संवाद सूत्र, जुई (भिवानी)। मेहनत, लगन और बेहतर पशुपालन से किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इसका उदाहरण जुई बिचली गांव के पशुपालक वेदपाल मेचु ने पेश किया है। उनकी मुर्रा नस्ल की झोटी 7 लाख 11 हजार रुपये में बिकी है।
रोहतक निवासी विशाल अहलावत ने इस झोटी को खरीदा है। इसकी कीमत और दूध उत्पादन क्षमता क्षेत्र के पशुपालकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वेदपाल मेचु की इस झोटी ने अपने पहले ही ब्यांत में 18 किलो 500 ग्राम दूध देकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया।
पशुपालकों को बेहतर संभावनाओं का संदेश मिला
बेहतर दूध उत्पादन के चलते इसे इतनी बड़ी कीमत मिली। इस उपलब्धि ने साबित किया है कि अच्छी नस्ल का चयन, संतुलित आहार और उचित देखभाल पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- हरियाणा के पशु मेले में छाया 15 करोड़ की कीमत वाला 'विधायक', डाइट में खाता है काजू-अखरोट; 23 बार रहा चैंपियन
वेदपाल मेचु की झोटी की बिक्री से क्षेत्र के पशुपालकों को पशुपालन में बेहतर संभावनाओं का संदेश मिला है। इस अवसर पर करतार मेचु, संदीप मेचु, विनोद सामोता, राकेश श्योराण, नवनीत शर्मा, सचिन रापड़िया, ईश्वर सिंघवा, अशोक मेचु और पूर्व सरपंच सोमबीर मेचु उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।