विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: 'कांग्रेस गुटबाजी का शिकार, उदयभान का इस्तीफा मांगना अच्छा काम'; CM नायब सैनी ने कसा तंज

Published: Thu, 19 Dec 2024 11:59 AM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे गुटबाजी की शिकार है। उन्होंने ...और पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, फाइल फोटो।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, फाइल फोटो।

HighLights

  1. 'कांग्रेस के पल्ले कुछ नहीं'
  2. 'कांग्रेस ने किसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया'
  3. 'किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं'

जागरण संवाददाता, भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी की शिकार है। वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह की ओर से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का इस्तीफा मांगना अच्छा है। वे आपस में ही इस तरह की बात करते हैं। कांग्रेसी ईवीएम को दोष देते थे कि ईवीएम हैक कर दी गई।

ईवीएम को तो बदनाम किया जा रहा है। आरोप लगाने की इनकी फितरत रही है। चौ. वीरेंद्र सिंह भाजपा में थे, उन्हें बहुत सम्मान दिया। अब कांग्रेस की तरफ भाग गए तो इस्तीफा तो मांगन ही था।

मुख्यमंत्री नायब सैनी भिवानी की फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने पीएसओ उदयराज के बेटे की शादी में केंद्रीय मंत्री मनोहर के साथ हिस्सा लेने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पल्ले कुछ नहीं। जब समय था तब तो लोगों के सामने समस्याएं खड़ी करने में लगे रहे।

अब समस्याएं खड़ी की हैं तो चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस ने किसी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। न किसानों के लिए कुछ किया, न युवाओं के लिए किया, न महिलाओं व बुजुर्गों के लिए कुछ किया।

वन नेशन वन इलेक्शन पर क्या बोले सीएम नायब

हमने किसान हित में कई मजबूत कदम उठाए हैं। किसानों की 100 प्रतिशत फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। भावांतर भरपाई योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को राज्य सरकार सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

कांग्रेस को भी हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदना चाहिए। मुख्यमंत्री ने किसानों के रेल रोकों अभियान पर कहा कि पंजाब सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उन्हें उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन नेशन-वन इलेक्शन का बिल लोकसभा में पास किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि यह भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। समय-समय पर राज्य व केंद्र सरकारें पंचायत इलेक्शन, नगरपालिका इलेक्शन, विधानसभा इलेक्शन में अपना समय व पैसा गंवाते थे।

इससे ना केवल देश का खर्च बचेगा, बल्कि समय की भी बचत होगी तथा भारत एक विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाए जाने की बात कहते हुए कहा कि नशाखोरी के खिलाफ प्रदेश में मुहिम चली हुई है।

25 करोड़ की लागत से 3 परियोजनाओं का उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि कालका विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पुराने भवनों को हेरिटेज घोषित करने, फिल्म सिटी बनाने, जू स्थापित करने, मोरनी क्षेत्र में सफारी बनाने, कौशल्या डैम पर टूरिस्ट एक्टिविटी शुरू करने और ऐतिहासिक बावड़ियों के नवीनीकरण के संबंध में पर्यटन विभाग की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी।

इस कमेटी में कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य होंगी। यह कमेटी इन सब गतिविधियों पर 6 माह में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को कालका में धन्यवाद रैली के दौरान कालका विधानसभा में लगभग 25 करोड़ रुपये लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इनमें नानकपुर में 132 केवी एवं 66 केवी सब-स्टेशन, नानकपुर में खुहवाला वाली नदी पर पुल तथा गांव नाला डखरोग में बेरघाटी नदी पर पुल का निर्माण शामिल है।

स्कूलों की मरम्मत में खर्च होंगे 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिंजौर में नया प्रशासनिक व ज्यूडिशियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से कालका में 2 प्रवेश मार्गों पर स्वागत द्वार बनवाया जाएगा। मोरनी शिवालिक एरिया में नए पानी के टैंक, चेकडैम आदि का भी निर्माण करवाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के बजट प्रविधान अनुसार 5 करोड़ रुपये की लागत से खराब स्थिति वाले स्कूलों की मरम्मत की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Haryana News: बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के बेटे पर हमला, बेसबॉल बैट से किए कई वार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।