विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में हार्ट अटैक से हरियाणा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का निधन, पैतृक गांव में शोक की लहर

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:33 PM (IST)

भिवानी के सिरसली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुंदर सिंह फोगाट का अमेरिका के शिकागो में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

अमेरिका में हरियाणा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का निधन। सांकेतिक फोटो

अमेरिका में हरियाणा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का निधन। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. शिकागो में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुंदर सिंह फोगाट का निधन।

  2. 18 वर्षीय बेटे ने अमेरिका में अंतिम संस्कार किया।

  3. अस्थि कलश 8-9 नवंबर को सिरसली लाया जाएगा।

संवाद सहयोगी, बाढ़डा (भिवानी)। जिले के गांव सिरसली निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर सुंदर सिंह फोगाट का अमेरिका के शिकागो में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही गांव सिरसली सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अमेरिका स्थित उनके पैतृक निवास पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान उनके 18 वर्षीय बेटे ने हीटर विधि से बटन दबाकर पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई।

विदेश में रह रहे परिवार के लिए यह बेहद भावुक क्षण रहा। स्वजनों के अनुसार सुंदर सिंह फोगाट का अस्थि कलश आठ या नौ नवंबर को अमेरिका से गांव सिरसली लाया जाएगा। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी में विधि-विधान के साथ अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। उनके निधन से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।