विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियाई खेलों में मुक्केबाजों का चुनौतीपूर्ण ड्रॉ, आज से हरियाणवी गोल्डन पंच; रिंग में उतरेंगे प्रवीण हुड्डा-प्रिया घणघस

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:00 AM (IST)

एशियाई खेलों में मुक्केबाजी के मुकाबले सोमवार से शुरू हो रहे हैं, जिसमें भारतीय मुक्केबाजों को चुनौतीपूर्ण ड्रॉ मिला है। हरियाणा के नरेंद्र बेरवाल सीधे क्वार्टर फाइनल में हैं।

आज से हरियाणवी गोल्डन पंच। फोटो जागरण

आज से हरियाणवी गोल्डन पंच। फोटो जागरण

HighLights

  1. भारतीय मुक्केबाजों को एशियाई खेलों में मिला चुनौतीपूर्ण ड्रॉ।

  2. नरेंद्र बेरवाल सीधे क्वार्टर फाइनल में, 25 सितंबर को उतरेंगे।

  3. प्रिया, प्रवीण, सुमित आज रिंग में; साक्षी, प्रीति को चुनौती।

सुरेश मेहरा, भिवानी। एशियाई खेलों में मुक्केबाजी के मुकाबले सोमवार से शुरू हो रहे हैं और रविवार को हुए ड्रा ने भारतीय मुक्केबाजों के सामने पदक तक पहुंचने की राह साफ कर दी। किसी के हिस्से में शुरुआती दौर की राहत आई है तो किसी के सामने पहली ही भिड़ंत में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी चुनौती खड़ी है। हरियाणा के मुक्केबाजों पर भी नजर रहेगी।

हांसी के नरेंद्र बेरवाल 90 प्लस किग्रा वर्ग में सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेंगे। उनका पहला मुकाबला 25 सितंबर को होगा। महिलाओं में भिवानी की प्रिया घणघस और रोहतक की प्रवीण हुड्डा आज रिंग में उतरेंगी। जींद के सुमित कुंडु भी अपना अभियान शुरू करेंगे। भिवानी की साक्षी चौधरी और प्रीति साई पवार को अगले दिन ओलंपिक पदक विजेताओं से भिड़ना है।

दक्षिण कोरिया की ओह योन-जी के खिलाफ मुकाबला

हाल के राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के रिकार्डतोड़ प्रदर्शन के बाद एशियाई खेलों में उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यहां पुरुषों की छह और महिलाओं की पांच भार वर्ग की स्पर्धाएं होंगी। आज रिंग में तीन हरियाणवी मुक्केबाज भिवानी की प्रिया घणघस 60 किग्रा वर्ग में दक्षिण कोरिया की ओह योन-जी के खिलाफ उतरेंगी।

ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता प्रिया आक्रामक शैली, तेज गति और सटीक स्ट्रेट पंच के लिए पहचानी जाती हैं। दूसरी ओर ओह योन-जी एशियाई चैंपियनशिप की अनुभवी पदक विजेता हैं। प्रिया के लिए शुरुआती दौर में अपनी गति और आक्रमण का सही संतुलन बनाए रखना अहम होगा।

आगे के मुकाबलों के लिए रणनीति तैयार करना महत्वपूर्ण 

चैंपियन के सामने होंगी चैंपियन रोहतक की प्रवीण हुड्डा 65 किग्रा वर्ग में ताजिकिस्तान की नोजिमोवा से भिड़ेंगी। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रवीण अपनी लंबी रीच का लाभ लेने की कोशिश करेंगी। मुकाबला जीतने के बाद उनकी राह और कठिन होगी। संभावित अगले दौर में 2025 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता उज्बेकिस्तान की नवबहोर खामिदोवा सामने आ सकती हैं।

सुमित के सामने पांचवीं रैंकिंग के बाक्सर जींद के सुमित कुंडु 71 किग्रा वर्ग के राउंड आफ 32 में थाईलैंड के सेनसिरी के सामने होंगे। थाई मुक्केबाज पांचवीं रैंकिंग पर हैं। सुमित के लिए शुरुआत में अपनी लय पकड़ना और आगे के मुकाबलों के लिए रणनीति तैयार करना महत्वपूर्ण होगा। साक्षी और प्रीति के सामने ओलंपिक पदक विजेता भिवानी की साक्षी चौधरी 51 किग्रा वर्ग में 22 सितंबर को फिलीपींस की आइरा विलागास से भिड़ेंगी।

उत्तर कोरिया की पैंग चोल मी से भिड़ेंगी साक्षी

विलागास पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर हैं। साक्षी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। इस मुकाबले के बाद राउंड आफ 16 में कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा से सामना हो सकता है। प्रीति को आरंभ में मिला बाय 54 किग्रा वर्ग में प्रीति साई पवार को शुरुआती दौर में बाय मिला है। अब वह सीधे उत्तर कोरिया की पैंग चोल मी से भिड़ेंगी।

पैंग चोल मी पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन हैं। एशियाई खेलों में भारत के लिए पहले पदक जीत चुकीं प्रीति अपनी काउंटर-अटैकिंग शैली के लिए जानी जाती हैं। नरेंद्र के लिए सीधे निर्णायक दौर हांसी के नरेंद्र बेरवाल को 90 प्लस किग्रा वर्ग में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है।

उन्हें शुरुआती मुकाबले नहीं खेलने होंगे, लेकिन अभियान की शुरुआत ही ऐसे दौर से होगी जहां एक हार पदक की दौड़ से बाहर कर सकती है। नरेंद्र 25 सितंबर को रिंग में उतरेंगे। पुरुष वर्ग में भिवानी के सचिन सिवाच जूनियर को भी शुरुआती दौर में बाय मिला है और वह 23 सितंबर को प्री क्वार्टर फाइनल में शुरुआत करेंगे।