'अभी गाड़ी के शीशे ही टूटे है, अगली बार छाती में गोली लगेगी...', हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया को जान से मारने की धमकी
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर गोली चलाने के बाद सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि अगली बार गोली छाती में लगेगी।

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया को जान से मारने की धमकी, गाड़ी पर हुई फायरिंग।
HighLights
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग।
सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली।
पुलिस मामले की जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई।
जागरण संवाददाता, भिवानी। अभी तो तेरी गाड़ी के शीशे ही टूटे है, बात नहीं मानी तो अगली बार गोली तेरी छाती में लगेगी। यह धमकी भरी पोस्ट हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर वीरवार रात गोली चलाने की घटना के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर आई। जिसमें गोली चलाने की जिम्मेवारी लेते हुए साफ कहा गया कि इसे बडे़ भाई अनिल पंडित ने काल करके समझाया था, लेकिन इसे समझ नहीं आ रही।
अभी तो तेरी गाड़ी के शीशे ही टूटे है, बात नहीं मानी तो अगली बार गोली तेरी छाती में लगेगी। इसके बाद एक वॉइस मैसेज आया है, जिसमें माथे पर गोली मारने की धमकी दी गई है। वॉइस मैसेज भेजने वाले ने खुद को एक संगठित गिरोह का सदस्य बताया है। प्राथमिक जांच में ये ही लग रहा है कि यह सिर्फ दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस इसकी गंभीरता से जांच में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि वीरवार रात करीब साढे़ 10 बजे खरक वासी हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की घर के बाहर खड़ी रेंज रोवर गाड़ी पर बाइक सवार एक युवक ने गोली चलाई और फरार हो गया। गोली से कार का शीशा टूट गया। उस समय कार में कोई नहीं था। शीशा टूटने की आवाज पर स्वजन बाहर और यह देखा।
सीसीटीवी देखा तो बाइक सवार एक युवक गोली चलाता नजर आ रहा है। पुलिस पहुंची तो वहीं गोली का खोल भी गिरा मिला। जिसके बाद आरोपितों की सोशल मीडिया पर पोस्ट आई और वॉइस मैसेज आया। वारदात के बाद गांव में ही दहशत का माहौल है। सुरक्षा के तौर पर दिलेर खरकिया के घर के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किये गए है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट और वॉइस मैसेज
गोली चलाने की सीसीटीवी फुटेज और धमकी वाली पोस्ट और वॉइस मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वारदात और धमकियों से दिलेर खरकिया के स्वजन भी चिंतित है। पोस्ट में साफ कहा कि इसकी जिम्मेवारी हम हिमांशु सोनीपत, टायसन, हरि, हरमन लेते है।
बडे़ भाई अनिल पंडित ने कॉल कर इसे समझाया था मगर इसे समझ नहीं आ रही। वहीं वॉइस मैसेज में कहा कि अभी तो छोटा सा ट्रेलर दिखाया है, अभी गोली गाड़ी पर ही मारी है, टाइम रहते लाइन पर आ जा, नहीं आगली बार गोली सीधी माथे पर मारेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।