विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HTET Exam Results 2023: 86.48 प्रतिशत भावी शिक्षक हुए फेल, करीब दो लाख 30 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा; सिर्फ इतने फीसदी हुए पास

By Shiv KumarEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Sat, 16 Dec 2023 01:55 PM (IST)

HTET Exam Results 2023 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दो व तीन दिसंबर को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया है। बोर्ड की वे ...और पढ़ें

HTET Exam Results 2023: 86.48 प्रतिशत भावी शिक्षक फेल, 13.53 प्रतिशत रहा परिणाम। फाइल फोटो
HTET Exam Results 2023: 86.48 प्रतिशत भावी शिक्षक फेल, 13.53 प्रतिशत रहा परिणाम। फाइल फोटो

HighLights

  1. 229149 परीक्षार्थियों में से 30996 परीक्षार्थी पास
  2. आइरिस वैरिफिकेशन के बाद होगी आधिकारिक घोषणा, 20 दिसंबर तक परिणाम घोषणा की उम्मीद
  3. आइरिस वैरिफिकेशन के लिए बोर्ड ने वेबसाइट पर डाली अभ्यर्थियों की सूची, 17 व 18 दिसंबर को सभी जिलों में होगी आइरिस बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन

जागरण संवाददाता, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दो व तीन दिसंबर को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का परिणाम तैयार कर लिया है। बोर्ड की वेबसाइट पर डाली आइरिस बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन सूची और सूत्रों के अनुसार इस बार 86.48 प्रतिशत भावी शिक्षक फेल हो गए है। महज 13.53 प्रतिशत परीक्षार्थी ही पास हुए है। पिछले वर्ष 14.24 प्रतिशत ने सफलता पाई थी।

17-18 दिसंबर को जिलास्तर पर आइरिस वैरिफिकेशन 

लेवल एक में इस बार 21.73 प्रतिशत तो लेवल दो में 12.93 और लेवल तीन में 8.88 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण होने जा रहे है। बोर्ड प्रशासन की ओर से आइरिस वैरिफिकेशन के लिए परीक्षार्थियों की लिस्ट बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी है और 17 व 18 दिसंबर को जिलास्तर पर आइरिस वैरिफिकेशन होगी।

दोे लाख तीस हजार के करीब परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

कोर्ट के आदेश पर पास होने वाले परीक्षार्थियों की परिणाम घोषणा से पहले दोबारा से आइरिस बायोमैट्रिक वैरिफकेशन की जाती है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से दो व तीन दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई गई थी। जिसके लिए 2,52,028 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और 2,29,149 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Haryana News: पूर्व सीएम हुड्डा ने ली चुटकी, पदोन्नति लेनी है तो मंत्री की नहीं सुनें अफसर; एक किस्सा सुन ठहाकों से गूंज उठा सदन

22,879 अनुपस्थित रहे। बोर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर परिणाम तैयार कर लिया है। अब परिणाम घोषणा से पहले के अंतिम चरण आइरिस बायोमैट्रिक वैरिफकेशन की तैयारी है। इसके लिए परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सूची में नाम के अनुसार ही अभ्यर्थियों की आइरिस बायोमैट्रिक वैरिफिकेशन होगी। इसके लिए जिलास्तर पर सेंटर बनाए गए है।

यह रहा परिणाम

लेवल

कुल अभ्यर्थी
प्रविष्ठ पास परीक्षार्थी पास प्रतिशत
एक पीआरटी 54115 47700 10368 21.74
दो टीजीटी 121574 111138 14378 12.94
तीन पीजीटी 76339 70311 6250 8.89

नोट : परिणाम सूत्रों के अनुसार है और बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों को आइरिस वैरिफिकेशन के लिए बुलाया है। इनकी सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

पिछले कुछ सालों का परिणाम

वर्ष          लेवल एक                 लेवल दो                     लेवल तीन

2017     12.51 प्रतिशत           9.98 प्रतिशत                       0.83 प्रतिशत

2018       5.71 प्रतिशत           4.78 प्रतिशत                       2.55 प्रतिशत

2019 ---9.79 प्रतिशत             10.76 प्रतिशत                      4.23 प्रतिशत

2020 ---7.04 प्रतिशत             5.15 प्रतिशत                        4.07 प्रतिशत

2021 ---13.70 प्रतिशत          4.30 प्रतिशत                         14.52 प्रतिशत

2022 ---15.84 प्रतिशत        16.46 प्रतिशत                           9.85 प्रतिशत

इस बार एचटेट परीक्षा के लिए 2,52,028 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे और करीब 22879 अनुपस्थित रहे। हम परिणाम जल्द से जल्द घोषित करने की तैयारियों में लगे है। आईरिश बायोमैट्रिक वैरिफकेशन के लिए जिला अनुसार विद्यार्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई है। जिसके अनुसार परीक्षार्थी जिलास्तर पर होने वाली आईरिश बायोमेट्रिक वैरिफिकेशन में हिस्सा लें। जो वैरिफिकेशन नहीं करवाएगा, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

वीपी यादव, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, ​भिवानी।

यह भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक मामले में आरोपी नीलम से मिलने के लिए परिजन अब लेंगे कानून का सहारा, भाई ने कही बड़ी बात