Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के बवानीखेड़ा पत्नी की गला घोंटकर और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति फरार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:21 PM (IST)

    बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 14 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद उसके पति पर गला घोंटकर और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा ...और पढ़ें

    पत्नी की गला घोंटकर व करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति फरार।

    पत्नी की गला घोंटकर व करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति फरार।

    HighLights

    1. बवानीखेड़ा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    2. पति पर गला घोंटकर व करंट लगाकर हत्या का आरोप

    3. आरोपी पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर 14 में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के स्वजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिवानी भेज दिया। वहीं घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

    पुलिस के अनुसार वार्ड-14 निवासी 58 वर्षीय दर्शना की मौत के मामले में उसके पति रामकिशन के खिलाफ हत्या की शिकायत दी गई है। मृतका के छोटे बेटे हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसकी मां की गला घोंटकर हत्या की और बाद में शव को करंट लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

    थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेजा गया है और रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने बताया कि स्वजनों की शिकायत के आधार पर आरोपित रामकिशन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

    खबरें और भी