Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhiwani Crime: दोस्तों के साथ घूमने गया किशोर नहर में गिरा, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम सर्च अभियान में जुटी

    By Navneet Navneet Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 12:15 PM (GMT+05:30)

    Bhiwani News जुई नहर के पास अपने चार दोस्तों के साथ घूमने गया 16 वर्षीय अतुल अचानक ही नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नहर में डूब गय ...और पढ़ें

    Bhiwani: दोस्तों के साथ घूमने गया किशोर नहर में गिरा।
    Bhiwani: दोस्तों के साथ घूमने गया किशोर नहर में गिरा।

    HighLights

    1. दोस्तों के साथ घूमने गया किशोर जुई नहर में गिरा।
    2. एनडीआरएफ और पुलिस के गोताखोर लगाकर चला रहे सर्च अभियान।
    3. जुई नहर के पास अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था 16 वर्षीय अतुल।

    जागरण संवाददाता, भिवानी। जुई नहर के पास अपने चार दोस्तों के साथ घूमने गया 16 वर्षीय अतुल अचानक ही नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने की वजह से वह नहर में डूब गया। दोस्तों के चिल्लाने पर आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

    एनडीआरएफ की टीम ने भी अपना सर्च अभियान किया शुरू 

    पुलिस की गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने भी अपना सर्च अभियान शुरू किया। करीब 15 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोर का सुराग नहीं लगा सकता है।

    जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर निवासी 16 वर्षीय अतुल कक्षा 12वीं का विद्यार्थी है। उसके पिता सतबीर सीआरपीएफ में है, जोकि फिलहाल ड्यूटी पर ही है। उसकी बहन पूजा दिल्ली में सीए की पढ़ाई कर रही है, जबकि मां पूनम गृहिणी है।

    यह भी पढ़ें: Panipat News: रिवेरा ग्रुप में छापेमारी सातवें दिन भी जारी, आठ बैंक खातों से लेनदेन पर रोक; राज ओवरसीज से लौटी ED की टीम

    चार दोस्तों के साथ जुई नहर में गया था घूमने 

    अतुल रविवार शाम को अपने चार दोस्तों के साथ जुई नहर की तरफ घूमने के लिए गया था। अचानक ही उसका पांव फिसल गया और वह नहर में गिर गया। नहर में करीब दस फुट गहराई तक तेज बहाव से पानी बह रहा है।

    खबरें और भी

    10 किलोमीटर तक किया जा चुका सर्च 

    एनडीआरएफ की टीम नहर में काफी दूर तक डूबे किशोर की तलाश कर रही है। करीब 10 किलोमीटर तक किशोर को सर्च किया जा चुका है, लेकिन अभी कुछ नहीं पता चला है।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा: शराब पार्टी के दौरान नहीं मानी दोस्त की ये बात, मछली काटने के दरांत से की निर्मम हत्या; आरोपी नौ-दो ग्यारह