Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    3 साल के बच्चे का छूटा मां से साया, दहेज की मांग से तंग आकर युवती ने खाया जहर, पति सहित सास-ससुर पर केस दर्ज

    Updated: Tue, 06 May 2025 11:20 AM (GMT+05:30)

    झज्जर (Jhajjar Crime) के खानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज ...और पढ़ें

    संदिग्ध हालातों में महिला की जहर खाने से मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप।
    संदिग्ध हालातों में महिला की जहर खाने से मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप।

    HighLights

    1. दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
    2. पुलिस ने मामला दर्ज किया
    3. 2019 में हुई थी शादी

    जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। Haryana Crime: झज्जर जिले के गांव खानपुर में एक महिला ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दादरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रात को महिला की मौत हो गई।

    मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    2019 में हुई थी शादी

    जानकारी के अनुसार रोहतक जिले के गांव बोहर निवासी करीब 26 वर्षीय अनिका की शादी जनवरी 2019 में झज्जर जिले के गांव खानपुर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। प्रदीप झाड़ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। रविवार को युवती ने अपनी ससुराल में जहर खा लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: मारपीट के विवाद में छत से गिरे युवक की मौत, हत्या का आरोप; पुलिस मामले की जांच में जुटी

    रविवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। घटना की जानकारी पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल में पहुंचे। मृतका के पिता गांव बोहर निवासी मंजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कम दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताड़ित किया जाता था।

    पति पर मारपीट का भी लगाया आरोप

    बेटी ने कई बार उन्हें ये बातें बताई थी। उन्होंने बताया कि उसका दामाद उसकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था, जिसमें उसके सास-ससुर का भी सहयोग रहता था। इसी से क्षुब्ध होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही उनकी बेटी ससुराल जाने से मना कर रही थी और वहां जाते ही मारने की बात कह रही थी, लेकिन उन्होंने उसे समझाकर भेज दिया था। झज्जर जिले की झाड़ली पुलिस चौकी से जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मंजीत के बयान के आधार पर मृतका के पति, ससुर व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    एक बेटे की मां थी मृतका

    दादरी के नागरिक अस्पताल में मौजूद मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवती ने रविवार दोपहर बाद जहरीला पदार्थ निगला था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग करीब तीन घंटे बाद उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए। यहां पर भी वे उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि मृतका साढ़े तीन वर्षीय बेटे की मां थी।

    यह भी पढ़ें- Meerut News: युवक ने अपने सीने से सटाकर मारी गोली, मौके पर मौत; दो बार पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास