विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वायुसेना में पायलट बने चरखी दादरी के नितिन सांगवान, गांव के लोगों ने किया सम्मानित

Published: Thu, 13 Aug 2026 08:37 PM (IST)

नितिन सांगवान को भारतीय वायुसेना में पायलट बनने पर चरखी दादरी के सक्षम भारत गुरुकुल निहालगढ़ में सम्मानित किया गया। ...और पढ़ें

वायुसेना में पायलट बनने पर नितिन सांगवान को किया सम्मानित।

वायुसेना में पायलट बनने पर नितिन सांगवान को किया सम्मानित।

HighLights

  1. नितिन सांगवान को वायुसेना पायलट बनने पर सम्मानित किया गया।

  2. उन्होंने युवाओं को समय का मूल्य समझने की प्रेरणा दी।

  3. सम्मान समारोह चरखी दादरी के निहालगढ़ में आयोजित हुआ।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। सक्षम भारत गुरुकुल निहालगढ़ में कुब्जानगर निवासी नितिन सांगवान के भारतीय वायुसेना में पायलट बनने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें नितिन सांगवान ने कहा कि जो युवा समय का मूल्य समझ गया, उसकी सफलता निश्चित है।

वहीं, यदि समय का सम्मान करना सीख लिया तो दुनिया आपका सम्मान करेगी। नितिन सांगवान ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा में हर नौजवान के पास सफलता प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन चौबीस घंटे का समय है, इसका कौन कितना सदुपयोग करता है, यह खुद पर निर्भर है।

ग्रामीण विकास मंडल और निहालगढ़ के गणमान्य नागरिकों द्वारा पूर्व सरपंच नरेंद्र सांगवान के पुत्र नितिन को सम्मानित किया गया। मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मपाल ने कहा कि नितिन की कामयाबी ने इस इलाके को गौरवांवित किया है। ऐसे माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है जिसकी संतान का समाज सम्मान करता है।

इस मौके पर आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सरपंच नरेन्द्र सांगवान ने कहा कि हर बच्चा एक ऐसी अवस्था से गुजरता है जब बाहरी दुनिया की चकाचौंध उसे कुप्रभावित कर सकती है, उस दौर में मां बाप को चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि भगवंत सिंह, सूबेदार मेजर रामसिंह, ओमप्रकाश, कविता व जिले सिंह इत्यादि मौजूद रहे।