Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेस के भ्रष्टाचार और परिवारवाद को नकार चुकी है देश की जनता', पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले ओपी धनखड़

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 05:33 PM (IST)

    हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को बाढड़ा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ...और पढ़ें

    'कांग्रेस के भ्रष्टाचार और परिवारवाद को नकार चुकी है देश की जनता', पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले ओपी धनखड़
    'कांग्रेस के भ्रष्टाचार और परिवारवाद को नकार चुकी है देश की जनता', पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले ओपी धनखड़

    बाढड़ा, संवाद सहयोगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के नौ वर्ष के कार्यकाल में आज किसान, नौजवान, बलिदानी व शूरवीरों की मिट्टी को नया मान-सम्मान मिला है, जो कांग्रेस को पच नहीं रहा। भाजपा लोकतंत्र में और कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार, परिवारवाद में भरोसा रखती है, जिसे देश की जनता नकार चुकी है। यह बात उन्होंने बाढड़ा कस्बे के दादरी रोड स्थित एसएस वाटिका में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी की अध्यक्षता में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

    प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में हमारे बुजर्गों ने नमक की रोटियां खाकर भी अंग्रेजों की जेल काटी लेकिन गुलामी स्वीकार नहीं की। आजादी के बाद भी जब भी पड़ोसी देश ने अपनी गलत नजरें हमारे देश पर डाली तो उस समय हमारे बहादुर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए दुश्मनों को नाकों चने चबवाने का काम किया।

    'तिरंगे की शान अलग ही नजर आती है'

    ओपी धनखड़ ने कहा कि आज देश हो या विदेश भारतीय तिरंगे की शान अलग ही नजर आती है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो कश्मीर व नक्सलवादी क्षेत्रों में भारत की शान तिरंगा झंडा तक नहीं लगाया जाता था। वहीं, आज स्वयं आंतकवादियों के परिजन अपने घरों में तिरंगा फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक परिवार के युवराज को स्थापित करने के लिए पूरे देश की जनता के हितों को गिरवी रख दिया।

    छत्तीस बिरादरी का किया सम्मान : सुखविंद्र

    भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने कहा कि भाजपा सरकार में छत्तीस बिरादरी को मान-सम्मान मिला है। आजादी के अमृत महोत्सव में जनभागीदारी इतनी अधिक है कि अकेले दादरी जिले में एक लाख से अधिक तिरंगे लगाए जा रहे हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाने को लेकर आमजन में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में इस क्षेत्र को विरोधी क्षेत्र समझ कर बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा किया।

    खबरें और भी