यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi in Haryana: 'इंडी गठबंधन का फूट गया ढोल...', भिवानी में पीएम मोदी ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ
हरियाणा में पीएम मोदी (PM Modi in Haryana) ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi in Haryana) आज हरियाणा दौरे पर हैं। पीएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर भिवानी में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया। यहां पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता इंडी गठबंधन के इरादों को पहले ही समझ चुकी है।
#WATCH | PM Narendra Modi in his address at a public gathering in Haryana's Bhiwani, says, "The people of the country have already understood the intentions of the INDI alliance, that is why this is their condition. The drum of the INDI alliance has burst in just 5 phases and you… pic.twitter.com/2uFBj6SaOe
— ANI (@ANI) May 23, 2024
पीएम का विपक्ष पर जवाबी हमला
वहीं पीएम ने विपक्ष पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि कहा कि इंडी गठबंधन का ढोल अभी फूट गया है। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। विपक्ष तीसरे चरण के बाद ही रोने लगा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाना शुरू कर दिया।
कांग्रेस ने 70 साल तक कश्मीर में नहीं फहराने दिया तिरंगा: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 70 साल तक कांग्रेस ने कश्मीर में तिरंगा नहीं फहराने दिया। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो फिर से 370 लगाएगी।
राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में कांग्रेस: पीएम
हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। पीएम ने कहा कि अगर कांग्रेस का बस चले तो ये हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को ही गिरफ्तार कर लें।
यह भी पढ़ें: 'हरियाणा में भाजपा के खिलाफ लहर....',सिरसा रोड शो में प्रियंका बोलीं- बीजेपी की राजनीति से थक चुके लोग
कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। पीएम ने आगे कहा अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।