आबकारी मामले में अपराधी गिरफ्तार, चरखी दादरी कोर्ट ने भेजा जेल
चरखी दादरी पुलिस ने आबकारी अधिनियम मामले में उद्घोषित अपराधी अजीत को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-1792924189086_m.webp)
आबकारी मामले में अपराधी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
आबकारी अधिनियम मामले में उद्घोषित अपराधी अजीत गिरफ्तार।
सीआईए-2 टीम ने धनौरा गांव से की गिरफ्तारी।
अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। आबकारी अधिनियम मामले में उद्घोषित अपराधी को सीआइए-2 टीम ने गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रेवाड़ी जिले के गांव धनौरा चिल्लर निवासी अजीत के खिलाफ 10 अगस्त 2021 को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के मामले में बौंद कलां थाना में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।
मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया था, लेकिन आरोपित लगातार पेशियों पर गैरहाजिर रहने लगा। लगातार गैरहाजिर रहने पर एसीजेएम चरखी दादरी प्रवीन कुमार की अदालत ने 17 सितंबर 2026 को अजीत को उद्घोषित अपराधी घोषित किया।
अदालत से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-2 टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव धनौरा से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।