बाजारों में ईकोफ्रेंडली और ब्रेसलेट राखियों ने बिखेरा जलवा, बच्चों के लिए आईं लाइट वाली वॉच और कार्टून राखियां
दादरी के बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक लौट आई है, जहां ब्रेसलेट राखियां बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। ...और पढ़ें
-1787742765669_m.webp)
HighLights
ब्रेसलेट राखियां बनीं बहनों की पहली पसंद, 500 रुपये तक उपलब्ध।
बच्चों के लिए कार्टून, लाइट वाली घड़ी राखियां बाजार में।
चांदी, इको-फ्रेंडली राखियों की भी बढ़ी मांग, बाजारों में रौनक।
रक्षाबंधन पर बाजारों में लौटी रौनक, ब्रेसलेट राखियां बनी बहनों की पहली पसंद
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर दादरी नगर के बाजारों में रौनक लौट आई है। भाई-बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार पर दुकानें नए डिजाइन और वैरायटी की राखियों से सज गई हैं।
ग्राहकों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बाजारों में सामान्य राखियों की शुरुआती कीमत 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। इस वर्ष बहनों के बीच ब्रेसलेट राखियां खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 500 रुपये तक की रेंज में बिकने वाली यह आधुनिक और स्टाइलिश राखियां इसलिए भी पसंद की जा रही हैं, क्योंकि इन्हें भाई त्योहार के बाद भी पहन सकते हैं।
इसके अलावा, परंपरा और शुभता के प्रतीक के रूप में चांदी की राखियों की मांग भी बढ़ी है। छोटे बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां भी खूब बिक रही हैं। राखियों की खरीदारी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और वोकल फार लोकल का असर साफ दिख रहा है। महिलाएं बड़े पैमाने पर ईकोफ्रेंडली और हस्तनिर्मित राखियां खरीद रही हैं।
नए मॉडल की रक्षाबंधनों की भरमार
बच्चों के लिए लाइट वाली घड़ी माडल रक्षाबंधन भी उपलब्ध हैं। इसमें बटन दबाने पर कई तरह की आकर्षक लाइट जलेगी। बाजार में इसकी कीमत 10 से 150 रुपये है। वहीं, बच्चों की पसंद को देखते हुए इस बार कार्टून में उपलब्ध छोटा भीम, डोरेमैन, टार्जन कर, स्पाइडर-मैन, मान्स्टर, स्वीटहार्ट, कैमरा वाली राखी, लाइट वाली घड़ी, चश्मा वाली राखी इस तरह से कई प्रकार के आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं।
ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर के समीप अशोका गिफ्ट सेंटर के संचालक ने बताया कि आनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा जरूर है, लेकिन रक्षाबंधन पर अधिकतर ग्राहक दुकान पर आकर ही राखी खरीदना पसंद करते हैं। ग्राहक राखी की डिजाइन, फिनिशिंग और गुणवत्ता देखकर ही खरीदारी करते हैं।
पिछली बार की अपेक्षा इस बार रक्षाबंधन के दामों में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बार रक्षाबंधन की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है। धागों से ना तो कलर निकलेगा और ना ही उसमें लगे मेटल एवं मोतियों की चमक जाएगी। बच्चों की पसंद को देखते हुए कार्टून माडल रक्षाबंधन मंगवाया गया है, जिनकी कीमत 100 से 250 रुपये तक है। -राजा, दुकानदार, बस स्टैंड रोड
