यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi 2024: जेब खाली है सर! फरवरी माह से नहीं मिला वेतन, इन विभागों के कर्मचारी शामिल; दूर हुई होली की खुशियां
Bhiwani News मुख्य रूप से पशुपालन विभाग सिंचाई विभाग स्वास्थ्य विभाग जन स्वास्थ्य विभाग पीडब्लूडी बीएंडआर और लघु सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारी इस ...और पढ़ें

HighLights
- सरकारी विभागों में चार लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद।
- ज्यादातर को फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला।
- कर्मचारियों को चिंता कैसे होगा गुजारा।
सुरेश मेहरा, भिवानी। जेब खाली है सर! फरवरी माह का वेतन अभी तक आया नहीं है। ऐसे में होली (Holi 2024) का पर्व कैसे खुशियां लेकर आएगा। बच्चे होली पर नए कपड़े, खिलौने, रंग गुलाल आदि की डिमांड कर रहे हैं और उनको बहानेबाजी कर टालना पड़ रहा है। हम नई पेंशन स्कीम (new pension scheme) वाले प्रदेश में एक लाख 10 हजार कर्मचारी हैं जिनमें से 90 हजार कर्मचारियों को वेतन मिलने का इंतजार है।
सरकारी विभागों में चार लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद
प्रदेश में सरकारी विभागों में चार लाख 45 हजार 346 स्वीकृत पद हैं। इनमें दो लाख 62 हजार 849 कर्मचारी कार्यरत हैं। बाकी एक लाख 82 हजार 497 पद खाली हैं। वर्ष 2004 के बाद नई पेंशन स्कीम के तहत प्रदेश में एक लाख 10 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
ज्यादातर को फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला
वित्त विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है प्रदेश भर के ज्यादातर विभागों में वर्ष 2004 के बाद लगे नई पेंशन स्कीम के कुछ कर्मचारियों छोड़ दें तो ज्यादातर को फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इसका मुख्य कारण यह माना जा रहा है प्रदेश सरकार ने जो सालाना बजट जारी किया था।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha ELection 2024: कैंडिडेट अगर वोट के बदले नोट देते पकड़े गए तो उनकी खैर नहीं, होगी ये बड़ी कार्रवाई
वह वेतन और किसी दूसरे मद में खर्च कर दिया गया। इस माह का वेतन नहीं मिलने वालों में मुख्य रूप से पशुपालन विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, पीड्ब्ल्यूडी बीएंडआर, लघु सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारी आदि कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।
खबरें और भी
कर्मचारियों को चिंता कैसे होगा गुजारा
वेतन ही नहीं कर्मचारियों को इस साल में अब तक शिशु शिक्षा भत्ता और एलटीसी की राशि भी नहीं मिली है। ऐसे में कर्मचारियों को चिंता सता रही है कि कैसे गुजारा होगा।
समय पर वेतन नहीं दिया नहीं गया। ऐसे में होली का पर्व तो नई पेंशन स्कीम के तहत लगे कर्मचारियों की होली फीकी रहेगी। सरकार को चाहिए तुरंत प्रभाव से इन कर्मचारियों का वेतन जारी करे। जयवीर नाफरिया, प्रदेश प्रवक्ता, कर्मचारी महासंघ।