विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी में नेशनल हाईवे पर लावारिस गोवंश का आतंक, रोजाना हो रहे हादसों में जा रही जानें; पेट्रोलिंग की मांग

Published: Wed, 12 Aug 2026 12:02 PM (IST)

नेशनल हाईवे पर लावारिस गोवंश के कारण हो रहे हादसों में रोजाना मौतें हो रही हैं, जिससे पशुओं और वाहन चालकों दोनों को खतरा है।

गो सेवक रिंपी फोगाट ने उठाई पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग (फाइल फोटो)

गो सेवक रिंपी फोगाट ने उठाई पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नेशनल हाईवे पर लावारिस गोवंश से बढ़ रहे हादसे।

  2. रिंपी फोगाट ने हाईवे पर पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू करने की मांग।

  3. तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से गोवंश की मौतें।

चरखी दादरी, विज्ञप्ति। नेशनल हाईवे के किनारे और सड़क पर बैठे लावारिस गोवंश की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो रही है।

ताजा मामले में नेशनल हाईवे के किनारे बैठे एक लावारिस गोवंश को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई और अन्य जगहों पर तीन गोवंश घायल हो गए। गोसेवक रिंपी फोगाट ने कहा कि हाईवे पर बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या ना केवल पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है, बल्कि वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन करीब दो-तीन गोवंश सड़क हादसों में जान गंवा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर कदम नहीं उठाए जा रहे। रिंपी फोगाट ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

पुलिस राइडर एवं संबंधित हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा निर्धारित अंतराल पर हाईवे का राउंड लगाया जाए और सड़क पर बैठे गोवंश को सुरक्षित स्थान पर हटाया जाए। इस मौके पर मदद के लिए डॉ. अभिनव कासनी, राहुल फोगाट, आशीष फोगाट, विक्रम स्वामी, सागर वाल्मीकि, डॉ. तक्षक इत्यादि ने गोवंश को एंबुलेंस में शिफ्ट करने में सहयोग किया।