भिवानी में बीजेपी का महामंथन, 6 सितंबर को पहुंचेंगे CM; 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ विधायक भी रहेंगे मौजूद
बवानीखेड़ा में 6 सितंबर को प्रस्तावित भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री के साथ पांच कैबिनेट मंत्री और कई विधायक शामिल होंगे।

भिवानी में बीजेपी का महामंथन (फाइल फोटो)
HighLights
बवानीखेड़ा में 6 सितंबर को भाजपा की बड़ी रैली।
मुख्यमंत्री, पांच कैबिनेट मंत्री और कई विधायक होंगे मौजूद।
करोड़ों की विकास परियोजनाओं की घोषणा की संभावना।
संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा। कस्बा बवानीखेड़ा में छह सितंबर को प्रस्तावित भाजपा की रैली में मुख्यमंत्री के अलावा पांच कैबिनेट मंत्री व अन्य विधायकों के शामिल होने की पुरजोर संभावना है। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि के कई कैबिनट मंत्रियों के साथ अच्छे खासे रसूख हैं।
इसी के चलते वे अनेक कैबिनेट मंत्रियों को रैली के लिए आमंत्रण दे चुके हैं। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि ने बताया कि रैली के लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, कैबिनट मंत्री अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आदि के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक सुनील सांगवान, विधायक घनश्याम सर्राफ सहित अन्य विधायकों को भी रैली के लिए निरमंत्रण दिया गया है। विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि को एक साधारण व्यक्तित्व का स्वामी माना जाता है।
इसके चलते वे कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ मधुर संबंध रखते हैं। उनकी सादगी के भी कई मंत्री कायल हैं। इसके चलते रैली में अनेक मंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री इस रैली में अनेक जनहित की योजनाओं की घोषणा करेंगे और रैली में करोड़ों रुपयों की विकास परियोजनाओं को मंजूरी भी देंगे।
अनेक मंत्री, विधायक व नेता रैली में शामिल होने जा रहे हैं। इसके चलते इस रैली की महता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने दावा किया कि रैली भीड़ के हिसाब से एतिहासिक होगी और अनेक नेता जनता से सीधे रूप से जुड़ाव करेंगे।
