Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा: कीचड़ हटाने के बाद आगरा नहर की क्षमता बढ़ी, इतने जिलों के किसानों को मिलेगी राहत

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 04:51 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग 15 साल बाद आगरा नहर की अर्थमूवर से सफाई करा रहा है। इसका उद्देश्य नहर की क्षमता 4000 क्यूसिक तक बहाल करना है। ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग 15 साल बाद आगरा नहर की अर्थमूवर से सफाई करा रहा है। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

    उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग 15 साल बाद आगरा नहर की अर्थमूवर से सफाई करा रहा है। एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर

    सुभाष डागर, बल्लभगढ़। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग आगरा नहर की 15 वर्ष बाद अर्थमूवर से सफाई करा रहा है। सफाई कराने का उद्देश्य नहर में क्षमता के अनुसार पानी छोड़ना और आगरा के टेल तक पहुंचाना। नहर की सफाई के काम को एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।

    सफाई होने के बाद सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया जाएगा। नहर की सफाई से पलवल जिले के 52 रजवाहों से डेढ़ लाख एकड़ भूमि की सिंचाई समय पर की जा सकेगी।

    आगरा नहर पर यूपी सिंचाई विभाग का नियंत्रण है। आगरा नहर से ही गुरुग्राम नहर निकलती है। गुरुग्राम नहर से फरीदाबाद, गुरुग्राम के सोहना, पलवल के मंडकौला, नूहं, फिरोजपुर झिरका होते हुए राजस्थान अलवर जिला तक भूमि की सिंचाई होती है।

    गुरुग्राम नहर का नियंत्रण हरियाणा सिंचाई विभाग का है। आगरा नहर से हरियाणा के पलवल जिले के 52 रजवाहे व नहर निकलते हैं। इन से डेढ़ लाख एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है। आगरा नहर की पानी बहने की क्षमता 4000 क्यूसिक है। सफाई होने के बाद पलवल के रजवाहों और नहरों भरपूर पानी छोड़ा जाएगा।

    आगरा नहर की सफाई 

    आगरा नहर दिल्ली कालिंदी कुंज से निकल कर फरीदाबाद, पलवल, मथुरा से होते हुए आगरा तक जाती है। नहर में लंबे समय से सफाई न होने के कारण कीचड़ जम गई थी। कीचड़ जम जाने से आगरा नहर में 4000 क्यूसिक की बजाय 3200 क्यूसिक पानी बह रहा था। इसलिए पानी न तो आगरा नहर में टेल तक पूरा पहुंच रहा था और न ही पलवल के किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिल रहा था।

    खबरें और भी

    आगरा नहर की सफाई के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। नहर का पानी जहरीला हो गया, इसे साफ किया जाए, चाहे भले ही यूपी सिंचाई विभाग हरियाणा के किसानों से आबियाना वसूल कर ले।
    -बिजेंद्र सिंह दलाल, किठवाड़ी

    आगरा नहर की सफाई से रजवाहों में क्षमता के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। किसानों को उतना पानी मिलेगा, जितने की उनको जरूरत है। अभी तक कई बार सिंचाई के लिए किसानों को उनके नंबर पर पानी नहीं मिलता था।
    -देवरत्न चौहान, छज्जूनगर

    हमने आगरा नहर की सफाई पीएम डीग से लेकर कालिंदी कुंज तक कराई है। पलवल में सफाई काम चल रहा है। सफाई कराने का उद्देश्य नहर में क्षमता के अनुसार 4000 क्यूसिक पानी छोड़ना है। इसलिए नहर की कीचड़ को बाहर निकाल रहे हैं और दोनों तरफ की पटरियों को दुरुस्त किया जा रहा है। इससे नहर में पानी की चोरी के लिए लगाई गई मोरियां भी बंद हो जाएंगी। 19 अप्रैल से नहर में सिंचाई के लिए पानी छोड़ दिया जाएगा।
    -कमला शंकर, कनिष्ठ अभियंता यूपी सिंचाई विभाग ओखला उत्तर प्रदेश

    यह भी पढ़ें: गुरुग्राम के IMT मानेसर में वेतन वृद्धि के प्रदर्शन में हुई हिंसा थी सोची-समझी साजिश, चैट से खुली पोल; 6 गिरफ्तार