Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: अल फलाह ने पैरामेडिकल स्टाफ छुट्टी पर क्यों भेजा? शाम चार बजे के बाद कैंपस में न रुकने का आदेश

    By Deepak PandeyEdited By: Kushagra Mishra
    Updated: Tue, 18 Nov 2025 05:23 PM (IST)

    फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्रशासन ने अचानक सख्ती दिखाते हुए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के बाद कैंपस खाली करने का आदेश दिया। 20 से अधिक पैरामे ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी।

    फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी।

    HighLights

    1. अल फलाह यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक सख्ती।

    2. ड्यूटी के बाद स्टाफ को कैंपस छोड़ने का आदेश।

    3. एक्स-रे और एमआरआई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अल फलाह यूनिवर्सिटी में गुरुवार को अचानक प्रशासनिक सख़्ती दिखाई गई। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शाम चार बजे के बाद पूरे स्टाफ को कैंपस से बाहर भेज दिया और स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद किसी भी कर्मचारी को कैंपस में रुकने की अनुमति नहीं है।

    इससे पहले स्थिति और तनावपूर्ण तब हुई जब 20 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ छुट्टी लेकर घर चला गया, जिसके चलते यूनिवर्सिटी अस्पताल में एक्स-रे और एमआरआई सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन इन सेवाओं को चालू रखने में असमर्थ रहा क्योंकि तकनीकी स्टाफ की संख्या अचानक कम हो गई थी।

    शाम करीब साढ़े चार बजे तक 30 से 35 गाड़ियां कैंपस से बाहर निकलती देखी गईं, जिससे पूरे परिसर में असामान्य हलचल का माहौल बना रहा। स्टाफ का अचानक बाहर भेजा जाना और मेडिकल सेवाओं का ठप होना कई कर्मचारियों और छात्रों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    प्रबंधन की इस कार्रवाई के पीछे क्या कारण हैं, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi Blast: अल फलाह ट्रस्ट के दफ्तर पर 12 घंटे से चल ही ED की रेड, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

    खबरें और भी