Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में बनेगी ई-लाइब्रेरी, ₹5 करोड़ की लागत से छात्रों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:31 PM (IST)

    बल्लभगढ़ विधानसभा की राजीव कॉलोनी में 5 करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    बल्लभगढ़ विधानसभा की राजीव कॉलोनी में 5 करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है

    बल्लभगढ़ विधानसभा की राजीव कॉलोनी में 5 करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्र अब बल्लभगढ़ विधानसभा की राजीव कालोनी में बनने वाले ई-लाइब्रेरी में अपनी तैयारी कर सकेंगेे। पांच करोड़ की लागत से ई-लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर काम भी शुरू कर दिया गया है। छात्रों के साथ आम नागरिकों को भी डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

    वार्ड-एक पार्षद मुकेश डागर ने बताया कि ई-लाइब्रेरी में हाई स्पीड इंटरनेट, कंप्यूटर, ई-बुक्स, आनलाइन जर्नल्स सहित डिजिटल पढ़ने लायक सामग्री होगी। अभी तक वार्ड एक और बल्लभगढ़ के छात्रों को दिल्ली या अन्य जगहों पर स्थित लाइब्रेरी में जाना पड़ता है।

    स्थानीय निवासी अंकुर ने बताया कि वह बीसीए के छात्र है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करते हैं। अभी तक बल्लभगढ़ विधानसभा में एक भी लाइब्रेरी नहीं थी। दूसरी जगह जाकर किताबे खंगालनी पड़ती थी। अब बेहतर अध्ययन संसाधनों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि अपने ही वार्ड में आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

    लाइब्रेरी के निर्माण में एक साल का समय लगेगा। क्योंकि मानसून के बाद ही काम शुरू हो सकेगा। इसके साथ ही नवंबर माह से ग्रैप लागू हो जाता है। हालांकि संबंधित एजेंसी से कहा गया कि वह डेडलाइन से पहले ही काम निपटाने का प्रयास करे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Faridabad Mandi Bhav Today: डबुआ मंडी में आज क्या रहे फल-सब्जियों और फसलों के दाम? देखें पूरी लिस्ट