फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन निर्दलीय पार्षद BJP में शामिल, मेयर चुनाव में बदलेगा समीकरण?
बल्लभगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को हराने वाले एक ही परिवार के तीन निर्दलीय पार्षद अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा म ...और पढ़ें
-1777482066730_m.webp)
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल के साथ भाजपा का दामन थामते हुए निर्दलीय प्रत्याशी दीपक यादव, पवन यादव, पूर्व पार्षद राव राम कुमार। सौ.पार्टी प्रवक्ता
HighLights
बल्लभगढ़ के तीन निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में पार्टी में आए।
सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव से पहले भाजपा को मजबूती मिली।
सुभाष डागर, फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव में बल्लभगढ़ से एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशियों को करारी शिकस्त देकर विजय पाई थी। अब तीनों निर्दलीय पार्षदों दीपक यादव, उनकी पत्नी रश्मि यादव, पवन यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में स्थानीय स्वशासन मंत्री विपुल गोयल व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल करा दिया है।
इस घटनाक्रम को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के नजरिये से भी देखा जा रहा है। नगर निगम चुनाव को हुए एक वर्ष हो चुका है। अभी तक सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव नहीं हो पाया है। निगम में कुल 46 पार्षदों में से 39 पार्षद केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के समर्थक माने जाते हैं।
सदन में भाजपा और मजबूत हुई
23 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर पार्षदों की व्यक्तिगत राय लेने के लिए सेक्टर-16 लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आए थे, तब 28 पार्षद पहुंच थे। इनमें ज्यादातर केंद्रीय मंत्री गुर्जर समर्थक थे। वह बिना अपनी राय प्रदेशाध्यक्ष बडौली को बताए कमरे से बाहर निकल कर चले गए थे।
अब तीनों पार्षदों के भाजपा में आने से सदन में पार्टी और मजबूत हुई है। पार्षद पवन यादव के पिता रामकुमार यादव बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं, 23 हजार मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। पार्षद दीपक यादव व उनकी पत्नी रश्मि यादव भी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभाव रखते हैं।
खबरें और भी
ऐसे में विपुल गोयल उनको पार्टी में ले आए हैं तो उनका प्रभाव भी बड़ा है। बल्लभगढ़ में पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा को केंद्रीय मंत्री गुर्जर के समर्थकों में गिना जाता है। भाजपा में नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम गुट का बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कोई मजबूत नेता नहीं था।
अब राव रामकुमार के रूप में उन्हें विधानसभा के स्तर पर नेता मिलने से भी इस क्रम को जोड़ कर देखा जा रहा है, हालांकि विधायक मूलचंद शर्मा के भाई भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा का कहना है पार्षदों ने भाजपा का दामन उनके समर्थन से थामा है। यह उनके ही नजदीकी हैं। इससे पार्टी मजबूत हुई है।
गिर्राज शर्मा भी हुए शामिल
तिगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके गिर्राज शर्मा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 26 हजार मत प्राप्त किए थे। वह क्षेत्र में ब्राह्मणों में बड़े चेहरा के रूप में देखे जाते हैं।