Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे अमृत सरोवरों का उद्घाटन

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 10 से 14 जून के बीच फरीदाबाद जिले के गांवों में बने अमृत सरोवरों का उद्घाटन करेंगे। ...और पढ़ें

    भनकपुर का अमृतसर सरोवर। जागरण

    भनकपुर का अमृतसर सरोवर। जागरण

    सुभाष डागर, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फरीदाबाद के गांवों में बनाए गए अमृत सरोवरों का 10 से 14 जून तक उद्घाटन कर सकते हैं। पंचायत राज ने जिले गांवों में 25 जोहड़ को अमृत सरोवर बनाया है।

    इनमें से 12 अमृत सरोवर पंंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रवीण गोठवाल तैयार करके पंचायतों को सौंप चुके हैं। जो अमृत सरोवर पंचायतों को सौंपे जा चुके हैं, अब पंचायत उन्हें दोबारा से तैयार करा रही हैं।

    हर सरोवर की होगी सफाई

    जिन सराेवर के पास झाड़ियां खड़ी हुई हैं, उन्हें खरपतवार नाशक छिड़ कर नष्ट किया जा रहा है। फिर इनकी सफाई की जाएगी। यदि अमृत सरोवर का कोई गऊ घाट, किनारा टूट गया है तो उसकी मरम्मत करके तैयार किया जाएगा।

    एक बार फिर से ऐसे दिखाई देगा कि यह अमृत सरोवर अभी बनाए गए हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशु डागर का कहना है कि संबंधित अमृत सरोवर के सरपंच और पंचायत सचिव को इन्हें पूरी तरह से तैयार करने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री को कोई अमृत सरोवर गंदा सा दिखाई नहीं देना चाहिए।