विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद वाले यात्री ध्यान दें, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली जाने के लिए सुबह चार बजे से मिलेगी मेट्रो

Updated: Thu, 13 Aug 2026 06:11 PM (IST)

दिल्ली मेट्रो 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुबह 4 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी, जिससे फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। नियमित सेवाएं शुरू होने तक मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू की जाएंगी।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू की जाएंगी।

HighLights

  1. 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से सेवाएं शुरू करेगी।

  2. फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी विशेष सुविधा।

  3. रक्षा मंत्रालय ने समारोह के लिए 1.30 लाख क्यूआर टिकट दिए।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने विशेष व्यवस्था की है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह चार बजे से शुरू की जाएंगी।

ऐसे में फरीदाबाद के यात्री 15 अगस्त की सुबह अपने वाहनों से दिल्ली जाने की बजाय मेट्रो के शुरुआती समय को ध्यान में रखते हुए यात्रा की तैयारी करें।

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी

डीएमआरसी के मुताबिक 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह चार बजे मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। नियमित राजस्व सेवाएं शुरू होने तक मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर संचालित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सामान्य सेवाएं जारी रहेंगी।

इसका लाभ फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। विशेष रूप से उन लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचना है।

रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और अन्य पात्र लोगों की सुगम यात्रा के लिए रक्षा मंत्रालय को 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन निकटतम स्टेशन रहेंगे। इन विशेष क्यूआर टिकटों से की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को अदा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के एनआईटी में बस के नीचे आकर युवक की मौत, पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश