Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में शादियों का सीजन शुरू होने से पहले 61 मैरिज हॉल सील, शहनाई पर संकट

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 03:06 PM (IST)

    फरीदाबाद नगर निगम ने शादियों के सीजन से ठीक पहले 61 मैरिज हॉल सील कर दिए हैं और 131 को नोटिस जारी किया है। इन पर तीन करोड़ से अधिक का बकाया था। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

    सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शादियों के सीजन से ठीक पहले नगर निगम की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 मैरिज हॉल संचालकों पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई है। इसके साथ 131 मैरिज हॉल को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन सभी मैरिज हॉल संचालकों पर निगम का तीन करोड़ से अधिक रुपये बकाया था।

    निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई न केवल मैरिज हॉल संचालक बल्कि बुकिंग कराने वाले लोग भी परेशान हो गए हैं। क्योंकि उनको अपनी कार्यक्रम पर संकट नजर आ रहा है। सीलिंग के बावजूद अगर किसी मैरिज हॉल संचालक ने कार्यक्रम आयोजित किया तो उसके खिलाफ निगम की ओर से मामला भी दर्ज करवा दिया जाएगा।

    कब से शुरू हो रहा है शादियों का सीजन?

    इस पूरी कार्रवाई को लेकर लोगों का कहना है कि निगम को बकायेदार मैरिज हॉल संचालकों पर सीलिंग की यह कार्रवाई करीब दो माह पहले करनी चाहिए थी। जब शादियों का सीजन नहीं था। ऐसे में उनके पास भी टैक्स जमा कराने का समय रहता। 15 अप्रैल से शहर में शादियों का सीजन शुरू होगा। शहर के सभी मैरिज हॉल में इस समय बुकिंग फुल हो गई है।

    एनआइटी जोन दो की 35 यूनिट में 2.67 करोड़ रुपये बकाया

    निगम के अनुसार जोन -दो के 35 मैरिज हॉल संचालकों पर 2.67 करोड़ रुपये बकाया है। इसके साथ ही ओल्ड जोन एक में 12 यूनिट पर करीब 36 लाख रुपये बकाया है। ओल्ड जोन दो में 14 यूनिट पर 15 लाख रुपये बकाया है। सील की गई इन प्रापर्टी पर तीन करोड़ रुपये से अधिक बकाया चल रहा है।

    खबरें और भी

    131 मैरिज हॉल पर भी होगी जल्द कार्रवाई

    निगम की ओर से जिन 131 मैरिज संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। अगर उन्होंने भी पांच दिन के भीतर अपना टैक्स जमा नहीं कराया तो उन पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम को 31 मार्च तक अपना 100 करोड़ का टारगेट पूरा करना है। जिसकी वजह से बड़े स्तर पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बड़े एक्शन की तैयारी, 50 बकायेदारों की सूची तैयार; सरकारी दफ्तरों पर भी कसेगा शिकंजा

    निगम की तरफ से मैरिज संचालकों को दो बार नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने टैक्स जमा नहीं कराया। इसलिए सीलिंग की कार्रवाई की गई।


    -

    धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम