Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल शूटर से यौन शोषण का आरोपित कोच फरार, पुलिस का दावा-CCTV फुटेज और लोकेशन बने सबूत; महिला आयोग के तेवर तल्ख

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 07:23 PM (IST)

    फरीदाबाद में 17 वर्षीय राष्ट्रीय शूटर के यौन शोषण के मामले में आरोपित कोच फरार है। पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन जैसे पुख्ता सबूत हैं। ...और पढ़ें

    राष्ट्रीय शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। फाइल फोटो

    राष्ट्रीय शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आरोपित कोच अंकुश भारद्वाज की तलाश में जुटीं 5 टीमें।

    2. पुलिस के पास CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन जैसे सबूत।

    3. महिला आयोग ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। 17 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की शूटर के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस का दावा है कि उनके पास आरोपित कोच के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आरोपित कोच अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें पंजाब सहित अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। उधर, महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आरोपित कोच को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के लिए कहा है।

    होटल के स्टाफ से भी पुलिस टीम ने बात की

    महिला थाना एनआईटी प्रभारी माया का कहना है कि आरोपित कोच के खिलाफ कई पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। इनमें होटल की सीसीटीवी फुटेज, आरोपित और पीड़िता के मोबाइल की लोकेशन सबसे अहम हैं। होटल के स्टाफ से भी पुलिस टीम ने बात की है।

    आरोप : होटल में ले जाकर यौन शोषण किया

    काॅमनवेल्थ यूथ गेम्स-2008 और हेनोवर में 2016 में इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी और अब राष्ट्रीय शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर आरोप लगे हैं कि 17 वर्षीय एक शूटर को होटल में ले जाकर यौन शोषण किया। पीड़ित युवा शूटर भी राष्ट्रीय स्तर पर कई निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। शूटर साल 2017 से ट्रेनिंग ले रही है, पिछले साल कोच अंकुश भारद्वाज के साथ अंडर ट्रेनिंग शुरू की थी।

    करियर बर्बाद करने की धमकी दी 

    16 दिसंबर, 2025 को डाॅ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में मैच में भाग लेने आई थी। इसके बाद वह घर जाने वाली थी कि कोच ने फोन करके सूरजकुंड के एक होटल में बुला लिया। होटल के कमरे में जब वह कुर्सी पर बैठी थी तो कोच ने शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी, शूटर ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद कोच ने यौन शोषण किया और किसी को बताने पर करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी।

    खबरें और भी

    पहले भी आ चुका है एक और ऐसा मामला

    यह भी बता दें कि 17 दिसंबर को भी भिवानी की एक महिला शूटर के साथ दुष्कर्म का एक और मामला हुआ था। वह यहां प्रतियोगिता में भाग लेने आई हुई थी। आरोप शूटर के फरीदाबाद में रहने वाले अपने एक जानकार गौरव के दोस्त सतेंद्र पर लगे थे। पुलिस ने शूटर की सहेली, दोस्त गौरव व सतेंद्र को इस मामले में गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें- 'होटल आओ रिव्यू करेंगे...', नाबालिग शूटर ने 21 दिन बाद सुनाई कोच की दरिंदगी की दास्तां